Bhopal News: शादीशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया शोषण

भोपाल। भेल यंत्री के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पत्नी भी भेल में ही नौकरी करती है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का हैा पीड़िता की भेल में ठेके पर सुरक्षाकर्मी की नौकरी लगी थी। इसी दौरान आरोपी से उसका परिचय हुआ था। आरोपी ने भेल में नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
फोटो वायरल करने की देता था धमकी
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहती है। पति एक ई-कॉमर्स कंपनी में ही नौकरी करता है। उससे शादी दो साल पहले ही हुई है। पीड़िता ने तीन साल भेल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी की थी। उस दौरान आरोपी अनुभव शर्मा (Anubhav Sharma) से उनका परिचय हुआ था। वे भेल (BHEL) में इंजीनियर है और शादीशुदा भी है। वह अक्सर पीड़िता को वीडियो कॉल करते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार भेल में दोबारा नौकरी लगाने का वह झांसा देता था। आरोपी अनुभव शर्मा अक्सर पति के आने-जाने का समझ पूछता था। हालांकि उसके इरादे को वह जानती नहीं थी। आरोपी २6 नवंबर की दोपहर लगभग एक बजे पीड़िता के घर पहुंच गया। बातचीत के बहाने भीतर आकर आरोपी ने पीड़िता के घर का दरवाजा बंद कर दिया। वह कहने लगा कि उसके पास पीड़िता के फोटो है जिसको वह उसके पति को दिखा देगा। यह बोलकर उसके साथ धमकाते हुए ज्यादती की गई। कुछ देर बाद पति घर पहुंचे तो पीड़िता ने सारा घटनाक्रम बताया। आरोपी इससे पहले भी दो बार फोटो वायरल करने की धमकी देकर ज्यादती कर चुका है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने ज्यादती का प्रकरण 433/26 दर्ज कर लिया हैै।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।