Bhopal News: ज्यादती के मामले में जमानत पर छूटा था आरोपी, तनाव में रहने की बात सामने आई

भोपाल। वृद्धा समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह दोनों मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें एक व्यक्ति ज्यादती के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जमानत में बाहर आने के बाद वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ज्यादती के मामले में जमानत पर छूटा था
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार रोहित विश्वकर्मा पिता सरवन कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 साल ने 25 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे फांसी लगाई है। वह भानपुर (Bhanpur) के नजदीक शिवाय रेसीडेंसी (Shivay Residency) में रहता था और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसके घर में एक पखवाड़े पहले ही बेटी का भी जन्म हुआ है। वह बाहर से आया था और सीधे कमरे में चला गया था। पत्नी उसके पास पहुंची तो रोहित विश्वकर्मा (Rohit Vishwakarma) फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ डेढ़ साल पहले ज्यादती का प्रकरण रायसेन जिले में दर्ज हुआ था। वह जमानत मिलने के बाद जेल से छूटा था। इधर, छोला मंदिर स्थित भानपुर के नजदीक रहने वाली 60 वर्षीय बती बाई लोधी (Batti Bai Lodhi) पत्नी शैतान सिंह लोधी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या की वजह को लेकर कोई ठोस वजह पुलिस को पता नहीं चली है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग 102—103/26 कायम कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।