Bhopal Loot News: डेयरी संचालक से पंद्रह हजार रुपए लूटे

Share

Bhopal Loot News: वारदात करने वाले दो निगरानी गुंडे, एक आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डेयरी संचालक को डंडा मारकर तीन युवकों ने लूट लिया। जिसमें दो निगरानी गुंडे हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पंद्रह हजार रुपए की रकम लूटी थी।

आरोपियों ने सहायता करने का झांसा देकर लूटा

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना राम मंदिर (Ram Mandir) के नजदीक 25 नवंबर की रात लगभग बारह बजे हुई थी। पीड़ित मोहम्मद तालिब कुरैशी (Mohammed Talib Qureshi) हैं। वे गौतम नगर (Gautam Nagar)  थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा सहायता नगर (Indra Sahayta Nagar) में रहते हैं। वे डेयरी (Dairy) चलाने का काम करते हैं। घटना स्थल पर वह पैसा कलेक्शन करते हुए पहुंचे थे। वे एक व्यक्ति का पता पूछ रहे थे। जिसके लिए तीन आरोपियों से उन्होंने मदद मांगी थी। आरोपियों ने सहायता करने की बजाय उन्हें दबोच लिया और पैसा मांगने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने डंडे से सिर पर वार कर दिया। जिस कारण वे बेसुध होकर गिर गए। हमले के बाद आरोपियों ने जेब में रखी 15 हजार रुपए की रकम निकालकर भाग गए। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी अर्जुन, कुणाल और कार्तिक हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा लूट का मामला 294/26 दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के दौरान अर्जुन पुलिस के हत्थे लग गया। उसने बताया कि रकम कुणाल के पास हैं। पुलिस कुणाल और कार्तिक की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट और झपटमारी के प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कारोबारी के मार्केटिंग एजेंट ने किया 16 लाख रुपए का गबन

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!