Bhopal News: मां को मैसेज भेजकर आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने को कहा, एक साल पहले आरोपी की पत्नी को मेहंदी लगाने के दौरान हुआ था परिचय

भोपाल। राजधानी में पत्रकारिता की स्टूडेंट के साथ ज्यादती का एक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर पीड़िता के बयान दर्ज करके प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। पिछले साल करवाचौथ में आरोपी की पत्नी को मेहंदी लगाते वक्त उससे पहचान हुई थी।
पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दिया झांसा
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसकी मां सरकारी सेवा में काम करती है। मां ने दूसरी शादी की है। पीड़िता पहले पति की बेटी है। जबकि दूसरे पति से बेटा है जो स्कूल में पढ़ाई करता है। पीड़िता जहां रहती है उसके ही नजदीक आरोपी के परिजनों के साथ वह रहता है। उसकी उम्र 40 साल है और वह भी शादीशुदा है। उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी से विवाद के बाद वह अलग हो गया। दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया है जो कि सरकारी नौकरी में हैं। एक साल पहले आरोपी की पत्नी को मेहंदी लगाते वक्त परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें होने लगी। इस दौरान आरोपी ने झांसा दिया कि वह शादी से खुश नहीं हैं। पत्नी को तलाक देकर वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर आरोपी ने छात्रा के साथ ज्यादती की थी। यह घटना पीड़िता के घर में ही हुई थी। इसके बाद उसने कई जगहों पर ले जाकर ज्यादती की। कुछ दिन पूर्व वह घर से अचानक लापता हो गई तो उसकी मां थाने में शिकायत करने गई थी। पुलिस ने यह बोलकर सलाह दी थी कि वह बालिग है और सहेलियों के यहां रिश्तेदार के घर गई होगी। तभी मां के पास बेटी के नाम का मैसेज मोबाइल पर आया। उसने बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर कोलार रोड में स्थित एक कमरे में बंधक बना रखा है। यह बात पुलिस को बताई गई तो उस जगह पर आरोपी के साथ छात्रा भी मिली। पीड़ित युवती मुस्लिम समाज की है। जबकि आरोपी शादीशुदा और हिंदू परिवार का है। इसलिए मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने 26 नवंबर की सुबह पांच बजे शादी करने का झांसा देकर ज्यादती करने का प्रकरण 632/26 दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर दिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।