Bhopal News: पुलिस गश्त की चोरों ने खोली पोल, पांच मकानों के ताले चटकाए

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, सवा लाख रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए का माल समेटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पांच सूने मकानों के ताले चोरों ने चटका दिए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर, पिपलानी, कोलार रोड के अलावा कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। सभी घटनाओं में भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, सवा लाख रुपए नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोर समेट ले गए हैं। पुलिस ने किसी भी घटना में चोरी गई संपत्ति की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस के अनुसार अरहेड़ी में स्थित नर्मदा धाम (Narmada Dham) में एक मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह मकान अर्जुन सिंह राजपूत पिता गोविंद सिंह राजपूत उम्र 36 साल का है। वह 14 नवंबर को इजगिरी पुश्तैनी घर गया था। चोरी की जानकारी पड़ोसी जेपी यादव (JP Yadav) से मिली थी। अर्जुन सिंह राजपूत (Arjun Singh Rajut) प्रायवेट नौकरी करता है। घर से नकदी 60 हजार रुपए के अलावा सोने की बाली, हाय, झुमकी, पेंडेंट के अलावा चांदी के जेवरात को चोर ले गए हैं। वारदात के बाद घर की निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर चोर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 590/26 दर्ज कर लिया है।  इधर, पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र के कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में भी चोरी की वारदात हुई। इसकी शिकायत सुरेश कुमार पिता स्वर्गीय पीके कृष्णन कुट्टी उम्र 64 साल ने दर्ज कराई। वे निजी महाविद्यालय में लेखा अधिकारी का काम करते हैं। सुरेश कुमार (Suresh Kumar) 23 नवंबर को मकान में ताला लगाकर उज्जैन गए थे। वहां से लौटे तो मकान का ताला टूटा उन्हें मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी 20 हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 1224/26 दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने रोशन कापसे पिता रमेश कापसे उम्र 35 साल की शिकायत पर चोरी का मामला 970/26 दर्ज किया। वे गणपति गोल्ड माइन (Ganpati Gold Mine) कॉलोनी में रहते हैं। रोशन कापसे (Roshan Kapse)  भारतीय वन प्रबंध संस्थान (Indian Institute Of Forest Management) में सुपरवाइजर का काम करते हैं। उनके साथ मकान में बहन बबीता कापसे (Babita Kapse) भी रहती है। वह बैतूल गई हुई है। इस कारण मकान दिन में सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़ा। मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। यह जेवरात बहन के हैं जो बैतूल (Betul) में हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छतरपुर में नग्न करके पीटने वाले गिरफ्तार 

एक ही कॉलोनी के दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

चोरी की दो वारदात कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना क्षेत्र में हुई है। यहां ट्यूलिप ग्रीन्स (Tulip Greens) कॉलोनी के दो मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां रहने वाले देवेंद्र सिंह राठौर (Devendra Singh Rathore) पिता राघवेंद्र सिंह राठौर उम्र 40 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) में सहायक प्राध्यापक हैं। वे वयोवृद्ध मां की तबीयत बिगड़ने पर पत्नी वर्षा राठौर (Varsha Rathore) के साथ इलाज कराने चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) गए थे। वहां से 24 नवंबर को लौटे तो ताला टूटा मिला। घर से महिला-पुरुष की अंगूठियां, सोने के टॉप्स और नकदी 25 हजार रुपए चोर ले गए। चोरी की दूसरी घटना नर्मदा प्रसाद सावनेर (Narmada Prasad Savner) पिता स्वर्गीय गेंदालाल सावनेर उम्र 66 साल के आवास में हुई। वे रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर (Audit Officer) हैं। नर्मदा प्रसाद सावनेर ने पुलिस को बताया कि पूरे परिवार के साथ 21 नवंबर को मकान में ताला लगाकर गुजरात (Gujrat) में स्थित भरुच चले गए थे। उन्हें चोरी होने की जानकारी मंगलवार को उनके पड़ोसी राधेश्याम दिवाकर (Radheshyam Diwakar) ने दी थी। घर से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी 50 हजार रुपए चोरी गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का प्रकरण 593—594/26  दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रेन से उतरे तमिलनाडू के एक वृद्ध की मौत 
Don`t copy text!