Bhopal News: कान में पहनी बाली को नोंच ले गया झपटमार

Share

Bhopal News: प्रकरण दर्ज करने में हुई देरी पर पुलिस बोली,पिता के भय से घटना छुपाई थी इसलिए देरी से आया थाने

Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। झपटमार कान में पहनी सोने की बाली को ही नोंच ले गया। यह वारदात पांच दिन पहले हुई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस कर रही है। जिसमें पुलिस की तरफ से अब प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पिता से भयभीत था। इसलिए घटना परिवार को नहीं बताई थी।

बस से उतरकर पैदल घर जाते समय हुई वारदात

चूनाभट्टी (Chuna Bhatti) पुलिस के अनुसार कपिल वर्मा पिता भागीरथ वर्मा उम्र 32 साल अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित सनशाइन अपार्टमेंट (Sunshine Appartment) में रहते हैं। वे बिजली से संबंधित कार्य करते हैं। वे 19 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे कॉलेज बस से उतरकर पैदल चूना भट्टी गांव होते हुए बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) की तरफ जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनके सामने आया। वह उनसे झूम गया और चला गया। वह जब घर पहुंचे तो उन्होंने पहन रखी सोने की बाली गायब थी। बाली 18 कैरेट सोने की थी जिसमें डायमंड नोजपिन लगी हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में 24 नवंबर को झपटमारी का प्रकरण 486/26 दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि जहां वारदात हुई वहां पुलिस का वाहन नियमित पेट्रोलिंग भी करने जाता है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला से बलात्कार
Don`t copy text!