Bhopal Murder News: छोला मंदिर थाने के निगरानी बदमाश की बेरहमी से हत्या, मेरिटल अफेयर के चलते हुए विवाद के सुराग पुलिस को मिले

भोपाल। राजधानी में एक निगरानी बदमाश की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। उसके पीठ पर चाकू से करीब दो दर्जन वार किए गए। इसके अलावा आरोपियों ने दोनों हाथ की कलाई को काट दिया। इतनी निर्ममता करने के बावजूद भी आरोपियों ने पैर काटने के बाद सिर पर निर्माणाधीन भवन के पिलर के टुकड़े पटक-पटककर चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने संगीन और सनसनीखेज कांड के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे मेरिटल अफेयर की बात सामने आ रही है।
आधा दर्जन थानों में दर्ज हैं कई प्रकरण
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार शव मालीखेड़ी (Malikhedi) के नजदीक 25 नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे मैदान पर देखा गया था। छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे देखते ही पहचान गई। उसको अन्नू के नाम से पुलिस जानती थी। दरअसल, गांधी नगर, निशातपुरा, ऐशबाग समेत आधा दर्जन थानों में उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, आबकारी समेत कई अन्य प्रकरण दर्ज थे। आरोपी की पहचान अन्नू उर्फ अनुज श्रीवास (Annu@Anuj Shrivas) पिता वीर सिंह श्रीवास उम्र 21 साल के रुप में हुई है। वह छोला मंदिर में स्थित शिव शक्ति नगर (Shiv Shakti Nagar) बस्ती में रहता था। पुलिस ने शव का परीक्षण किया तो पीठ पर लगभग 25 बार चाकू (Knife) घोंपने के निशान मिले। इसके अलावा दोनों कलाई कटी हुई थी। वहीं एक पैर का पंजा भी आरोपियों ने काट दिया था। बेहद निर्मम तरीके से की गई हत्या के बाद आरोपियों ने सीमेंट कांक्रीट जैसे भारी भरकम पिलर को उठाकर उसके सिर पर पटका था। आरोपी भागने से पहले उसके सिर पर ही दो पिलर भी पटककर चले गए।
महिला से अवैध संबंध की बात आई सामने

पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुज श्रीवास के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों की जानकारी महिला के ही दो प्रेमियों को लग गई थी। वह दोनों भी इस बात से नाराज चल रहे थे। मृतक के जिस महिला से संबंध हैं उसका पति भी अपराधी है और जेल में बंद चल रहा है। हत्याकांड को लेकर कुछ संदेहियों की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। उन्हें दबोचने और उनकी भूमिका को साफ करने के लिए पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 101/26 कायम कर लिया है। हत्याकांड को लेकर एडीसीपी संजीव पाठक (ADCP Sanjay Pathak) ने बताया कि आरोपी निगरानी बदमाश भी रहा है। अनुज श्रीवास 24 नवंबर को ही दतिया जिले से लौटा था। उसे आखिरी बार मोपेड पर दो व्यक्तियों के साथ देखा गया था। उसकी जिन व्यक्तियों के साथ रंजिश है उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।