Bhopal Fraud News: बैंक खाते से आरटीजीएस करते वक्त कारोबारी ने कर दी थी चूक, रकम लौटाने का भरोसा देकर 11 लाख रुपए दोबारा भी ऐंठ लिए

भोपाल। पुलिस ने एक करोड़, 11 लाख रुपए के गबन के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के हबीबगंज इलाके का है। पीड़ित करोबारी है जिन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ में रहने वाले कंपनियों के दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने फर्जी आरटीजीएस की स्क्रीन शॉट भेजकर यह फर्जीवाड़ा किया है।
चूकवश 99 लाख, 80 हजार रुपए का किया आरटीजीएस
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) निवासी अशेष तिवारी पिता रामशंकर तिवारी उम्र 56 साल की शिकायत पर प्रकरण 819/26 दर्ज किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ (Chandigarh) में रहने वाले हरीश कुमार (Harish Kumar) से परिचय हुआ था। यह परिचय टेक क्लाउड सॉल्यूशन (Tech Cloud Solution) के मालिक चेतन कुमार कालरा (Chetan Kumar Kalra) के जरिए हुई थी। चेतन कुमार कालरा पंजाब (Punjab) में रहते हैं। अशेष तिवारी (Ashesh Tiwari) ने दोनों व्यक्तियों से सेवाओं को प्रदान करने से संबंधित एक एग्रीमेंट किया था। इस अनुबंध के तहत उन्होंने नौ लाख, 80 हजार रुपए का करार किया था। अशेष तिवारी ने 6 अक्टूबर को यह रकम आरटीजीएस (RTGS) के जरिए दोनों व्यक्तियों के खाते में डाल दी थी। रकम भेजते वक्त उन्होंने नौ लाख, 80 हजार रुपए के बदले में 99 लाख, 80 हजार रुपए भर दिए। यह पता चलने पर उन्होंने दोनों व्यक्तियों से संपर्क किया और राशि वापस लौटाने की मांग की गई। दोनों आरोपियों ने यकीन दिलाया और जल्द ही राशि लौटाने की बात बोली। इसी बीच आरोपियों ने पीड़ित से ही 11 लाख, 60 हजार रुपए की मदद मांगी। इस रकम के साथ पूर्व में आई रकम लौटाने का वादा किया गया। लेकिन, ऐसा करने की बजाय आरोपियों ने उन्हें भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट बनाकर भेज दिया। इसे लेकर वे बैंक में जाकर कर्मचारियों से पूछते रहे। जब उन्हें बताया गया कि खाते में किसी तरह का भुगतान वापस नहीं आया है। इसलिए उन्होंने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गबन का प्रकरण 819/26 दर्ज कर लिया है। इससे पहले आरोपियों को पुलिस की तरफ से उनका पक्ष देने के लिए कई नोटिस भी भेजे गए थे।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।