Bhopal Court News: पुलिस को बुलाकर जालसाजी की कार्रवाई करने दिए आदेश, जांच के बाद प्रकरण दर्ज

भोपाल। चेक बाउंस मामले की विशेष न्यायालय में एक व्यक्ति फर्जी तरीके से जमानत लेने पहुंचा। उसकी गतिविधियों को देखकर जज ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उन्होंने भोपाल (Bhopal Court News) शहर के एमपी नगर थाना पुलिस को जांच करके आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज करने के आर्डर दिए थे। कोर्ट की तरफ से जताई गई संभावना प्राथमिक जांच में सही पाई गई।
जमानत लेने के लिए रची थी साजिश
एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम 16 नवंबर को न्यायाधीश लक्ष्मी वास्कले के कक्ष में हुआ था। न्यायाधीश के पास चेक बाउंस (Cheque Bounce) से संबंधित मामले में उस दिन अतिरिक्त कार्य का आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय से जारी हुआ था। चेक बाउंस प्रकरण की नियमित सुनवाई जिस न्यायालय में चलती है उनके न्यायाधीश कल्पना कोतवाल अवकाश पर थे। घटना वाले दिन चेक अनादरण में मुजीब के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट था। उसमें जमानत लेने के लिए वह कोर्ट (Court) में जमानतदार के साथ उपस्थित हुआ था। उसके खिलाफ धनराज राजपूत (Dhanraj Rajput) ने चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया है। मुजीब (Mujeeb) की तरफ से जमानत लेकर अवध नारायण (Awadh Narayan) पहुंचा था। वह आरोपी के एडवोकेट के साथ कोर्ट में पहुंचा। उसके दस्तावेज देखे गए तो जज को संदेह हुआ। उन्होंने जांच करके संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को फर्जी जमानतदार (Fraudulent Surety) मानते हुए प्रकरण 467/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है। हालांकि उसके नाम और उसके कृत्य के बारे में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।