Bhopal News: एक दर्जन जुआरियों से ताश पत्तों पर दांव लगाते 36780 रुपए हुए बरामद

भोपाल। जुए के अड्डे पर भोपाल शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने दबिश दी। यहां से निगरानी बदमाश समेत एक दर्जन जुआरियों (Bhopal News) को ताश पत्तों पर दांव लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 36780 रुपए बरामद किए गए हैं।
खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुआ
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार सटीक मुखबिरी मिलने के बाद सर्च वारंट लेकर पुलिस ने मकान में तलाशी लेने पहुंची थी। आरोपी चांदबड़ के नजदीक झंडा चौक में स्थित खंडहरनुमा मकान में जुआ (Gambling) खेल रहे थे। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो उनसे भी टकराव करने की कोशिश हुई। इसलिए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करके आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें मकान मालिक विवेक शर्मा (Vivek Sharma) उम्र 48 साल, रामदयाल अहिरवार (Ramdayal Ahirwar) उम्र 35साल, इलाके सूचीबद्ध गुंडा अभिषेक अहिरवार (Abhishek Ahirwar) उम्र 24साल, मयंक गुप्ता (Mayank Gupta) उम्र 34साल, संजय इंडोरिया (Sanjay Indoriya) उम्र 35साल, सौरभ श्रीवास्तव (Saurabh Shrivastav) उम्र 33साल, राम सिंह (Ram Singh) उम्र 46साल, पवन अहिरवार (Pawan Ahirwar) उम्र 32साल, रानू निरंजन (Ranu Niranjan) 35साल, गोलू नाथ (Golu Nath) उम्र 25साल, जयपाल सिंह (Jai Pal Singh) उम्र 36 साल और परमानंद ठाकुर (Parmanand Thakur) उम्र 38 साल शामिल हैं।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।