Bhopal News: औकाफ कार्यालय के कर्मचारी पर स्याही फेंकी

Share

Bhopal News: मेट्रो लाइन के लिए कब्रिस्तान की जमीन को लेकर चल रहा विवाद बना कारण

Bhopal News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। औकाफ ए शाही कार्यालय (Auqaf-e-Shahi Office) के एक कर्मचारी पर स्याही फेंक दी गई। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विवाद के पीछे मेट्रो निर्माण के लिए उसकी चपेट में आ रहे कब्रिस्तान की जमीन को बताया जा रहा है। स्याही फेंकने वाला व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता है और वे कब्रिस्तान की जमीन को लेकर सक्रिय तरीके से कार्य करते हैं।

दस साल से कब्रिस्तान की जमीन को बचाने कर रहे संघर्ष

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार तलत अली हक्कानी (Talat Ali Haqqani) 21 नवंबर की शाम कार्यालय से फिरोज नामक व्यक्ति के साथ अपने घर लौट रहे थे। उन्हें रास्ते में मलिक डेयरी (Maliq Dairy) के नजदीक आमिर आजाद (Ameer Azad) और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने रोक लिया। इसी दौरान हक्कानी पर स्याही फेंकी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी। आमिर आजाद ने इस घटना के पीछे मेट्रो (METRO) निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही नाराजगी को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेट्रो परियोजना के निर्माण से कब्रिस्तान और मस्जिदों की जमीन प्रभावित हो रही है। दिन-रात निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इस संबंध में लगातार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार लोगों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही। आजाद का कहना है कि वह पिछले करीब दस साल से कब्रिस्तान (Graveyard land) की जमीन को बचाने संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने औकाफ-ए-शाही की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि संस्था के पास जमीन से जुड़ी समस्या का समाधान कराने का अधिकार नहीं है, तो उसे अपनी जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए। फिलहाल पुलिस शिकायत 379/26 के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बुजुर्ग को एक्टिवा ने मारी टक्कर

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!