Bhopal News: सेंट माइका स्कूल की टीचर को दी जान से मारने की धमकी

Share

Bhopal News: नकाब पहने दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
कोतवाली थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। निजी स्कूल की टीचर को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शुरुआती जांच में स्कूल से निकाले गए बच्चे से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। वह बच्चा कौन यह पता लगाने स्कूल से जानकारी ली जा रही है। धमकाने वाले आरोपी नकाब पहनकर आए थे। इसलिए उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

गोली मारने की दी धमकी

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार सायमा मंसूरी पिता इकरार हुसैन उम्र 23 साल नदीम रोड पर रहती हैं। वे सेंट माइका स्कूल (St. Mica School) की टीचर है और निजी कोचिंग संस्थान भी चलाती हैं। वे 17 नवंबर को ई-रिक्शा (E-Rikshaw) से स्कूल की तरफ जा रही थी। तभी शान ज्वैलर्स (Shaan Jwellers) के सामने बाइक (Bike) पर सवार दो व्यक्ति आए। उन्होंने वाहन रोकने बोला उसके बाद सायमा मंसूरी (Sayma Mansoori) को यह बोलते हुए धमकाया गया कि उसके कारण भतीजे को स्कूल से निकाला गया है। गाली-गलौज करते हुए दोनों आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह स्कूल चली गई और घटना प्रबंधन को बताई गई। इसके बाद परिजनों से परामर्श करने के बाद कोतवाली थाने में वह शिकायत 319/26 दर्ज कराने पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर के संचालक ने पार्टनर से किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!