Bhopal News: तीन महीने पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था,उल्टी-दस्त के कारण बिगड़ी थी तबीयत, जेल प्रबंधन हमीदिया से बंसल अस्पताल भर्ती कराने की तैयारी में था, परिजनों के साथ करणी सेना के पदाधिकारियों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, जेल प्रबंधन की तरफ से लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

भोपाल। राजधानी में नकली क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बनकर रंगदारी दिखाने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाने में गिरफ्तार एक युवक की हमीदिया अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद नाराज परिजनों के साथ करणी सेना समर्थन में आया और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि जेल प्रबंधन समय रहते हमीदिया अस्पताल से बंसल अस्पताल भेज देता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में जेल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी आक्रोश था।
हथकड़ी में रखने को लेकर भी थी आपत्ति
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने हर्षित राजपूत (Harshit Rajput) को अगस्त के प्रथम सप्ताह में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 10 अगस्त को केंद्रीय जेल (Central Jail) में भर्ती कराया था। उसको पेट में समस्या थी। इसलिए कुछ दिन जेल के अस्पताल में ही इलाज किया गया। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद 18 नवंबर को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती किया गया। हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में उसे हथकड़ी में रखा जाता था। परिजनों की मांग थी कि बीमारी की अवस्था में वह नहीं भागेगा। जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार (Manvendra Singh Parihar) से मिलकर कई बार गुहार भी लगाई गई। इसके अलावा उसे हमीदिया अस्पताल की बजाय बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराने की मांग परिजनों की तरफ से रखी गई। परिवार का आरोप है कि यह फैसला लेने में जेल प्रबंधन की तरफ से काफी देरी की गई। इसलिए हर्षित राजपूत की मौत हो गई। हर्षित राजपूत बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत था।
मॉर्चुरी के बाहर हंगामा
हमीदिया अस्पताल में 19 नवंबर की रात लगभग दस बजे हर्षित राजपूत की मौत हो गई थी। यह पता चलने पर वहां परिजनों ने हंगामा कर दिया था। इधर, सुबह पोस्टमार्टम से पहले भी हंगामा किया गया। भारी तनाव के बीच वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। शव को पीएम के बाद 20 नवंबर दोपहर लगभग तीन बजे सौंप दिया गया। हर्षित राजपूत का शव गांधी मेडिको लीगल संस्थान के जिस स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया उसे धकेलते हुए नाराज परिजन सड़क पर पैदल-पैदल चलने लगे। वह शव लेकर हमीदिया अस्पताल से श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे तक आ गए। यहां उसका शव सड़क पर रखकर भारी चक्काजाम कर दिया। इस कारण नए और पुराने शहर के बीच वाहनों का रेला लग गया। उसे बहाल करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ एडीसीपी मोनिका शुक्ला ADCP Monika Shukla, डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) समेत एक दर्जन अधिकारी सड़क पर उतर गए। समझाईश के बाद हर्षित राजपूत का शव एम्बुलेंस से लेने की बजाय स्ट्रैचर पर ही नाराज परिजन और करणी सेना (Karni Sena) के नेता ले गए। उसकी अंत्येष्टि 21 नवंबर को परिजन करेंगे। उसको देखते हुए पुलिस की तरफ से भारी सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था

मिसरोद थाना पुलिस ने 3 अगस्त की रात को शिव स्प्रिंग वैली (Shiv Spring Valley) निवासी अभिषेक राजपूत (Abhishek Rajput) अपने तीन दोस्तों के साथ ढ़ाबे से भोजन करके लौट रहे थे। तभी कार (Car) में सवार छह व्यक्तियों ने उन्हें रोककर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अधिकारी बताकर उनके पास एमडी ड्रग्स होने का दावा करके तलाशी लेने बोला। तलाशी लेने वालों में गीतांजली काम्पलेक्स (Geetanjali Complex) निवासी पवित्रा लालजी (Pavitra Lalji) भी शामिल थी। वह क्राइम ब्रांच में अधिकारी बनकर तीनों युवकों को धमका रही थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके पवित्रा लालजी, अरशद खान (Arshad Khan), फरहान खान (Farhan Khan) और अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी पवित्रा लालजी थी। उसके खिलाफ शहर के कटारा हिल्स, कोहेफिजा, चूना भट्टी, हबीबगंज, एमपी नगर समेत कई अन्य थानों में दस प्रकरण पहले से दर्ज है। वह पहले जबलपुर (Jabalpur) में अधिवक्ता का काम करतीं थी। पुलिस ने इसी मामले में दो दिन बाद ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) निवासी सुमित राजपूत (Sumit Rajput) को पकड़ा था। उसने खुलासा किया था उस दिन उसके साथ घटना में ईश्वर नगर निवासी मोहित उर्फ हर्षित राजपूत (Mohit@Harshit Rajput) भी शामिल था।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।