Bhopal News: मासूम बालक समेत तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: पिता को विदा करते वक्त बालकनी से गिरकर दो वर्षीय बालक ने दम तोड़ा,सामान बचाने ट्रेन से गिरकर मौत, कमरे के भीतर शराब की बोतल के साथ मृत मिला होटल कर्मचारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो साल के मासूम बालक समेत तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद, शाहपुरा और भोपाल देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

हादसे के समय पिता को बॉय कर रहा था मासूम

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार जाटखेड़ी में एपी पार्क एवेन्यू (AP Park Avenue) कॉलोनी हैं। यहां रहने वाले दो वर्षीय बालक कबीर खान (Kabeer Khan) की 19 नवंबर की दोपहर बालकनी से गिरकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब उसके पिता साद खान (Sad Khan) अपने काम पर जा रहे थे। वह उन्हें विदाई देने हाथ हिला रहा था। मासूम बालक के माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। घटना को लेकर परिजन हादसे को मान रहे थे। परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुआ। इस कारण अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 78/26 कायम कर लिया है। इधर, शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहने वाले 34 वर्षीय अनिल चंद्रा (Anil Chandra)  का शव घर के भीतर मिला। वह मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले थे और रेडिसन होटल(Radisson Hotel)  में काम करते थे। पुलिस को कमरे की तलाशी में शराब की बोतल भी मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनके साथ कुछ अन्य लोगों ने भी पार्टी की थी। पुलिस ने पीएम के अलावा बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। ताकि शराब सेवन के बाद कोई दुष्प्रभाव की रिपोर्ट जानना चाहती है। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग 49/26 कायम कर घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दे दी है। इधर, सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) इलाके में रेलवे पटरी (Railway Track) किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक कुशवाह (Deepak Kushwah) के रुप में हुई। वह पत्नी के साथ गृह नगर ललितपुर जाने ट्रेन (Train) के जनरल कोच में सवार हुए थे। कोच में अत्याधिक भीड़ होने के कारण वह कोच के दरवाजे पर खड़े थे। उनके पास रखा बोरा में अधिक सामान था वह हाथ से छूटने लगा। उसे संभालने के प्रयास में ही वह चलती ट्रेन से गिर गए थे। पत्नी ने शोर मचाकर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद उसे काफी दूर तक तलाशने के बाद मौके पर पहुंचे तो मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: नेपाली नागरिक जिसकी आठ महीने बाद वापस आई याददाश्त

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!