Bhopal News: स्कॉर्पियो समेत 18 लाख रुपए के वाहन चोरी

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल की पार्किंग से तकनीशियन की बाइक उठा ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। राजधानी में वाहन चोरियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। बीते चौबीस घंटों के दौरान स्कॉर्पियो, ई-रिक्शा के अलावा हमीदिया अस्पताल की पार्किंग से मोटर साइकिल चोरी हो गई। इन घटनाओं में भोपाल शहर (Bhopal News) के अशोका गार्डन, कोतवाली और कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी और जीपीएस तकनीक की मदद से पता लगाया जा रहा है।

हमीदिया अस्पताल की पार्किंग से गायब हुई बाइक

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने आशीष पाराशर (Ashish Parashar) पिता रमाकांत पाराशर उम्र 26 साल की शिकायत पर प्रकरण 706/26 दर्ज किया। वे सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहते हैं। वे प्रायवेट नौकरी करते हैं। उनकी स्कॉर्पियो (Scorpio) एमपी-04-डब्ल्यूडी-2156 चोरी हो गई। वाहन संगम टेंट हाऊस (Sangam Tent House) के पास 16 नवंबर को पार्क किया गया था। पुलिस ने चोरी गए वाहन की कीमत 17 लाख रुपए बताई है। पुलिस कार में लगे जीपीएस की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है। इधर, कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस ने ई-रिक्शा (E-Rikshaw) एमपी-04-जेडआर-4190 चोरी होने का मामला 315/26 दर्ज किया। थाने में शिकायत शानू वजाहत (Shanu Wajahat) पिता ताज उद्दीन उम्र 31 साल ने दर्ज कराया। वे पीरगेट के पास मोती बी मस्जिद के नजदीक किराए से रहते हैं। रिक्शा 15 नवंबर की रात को रखा था। वह अगली सुबह नहीं मिला। चोरी गया रिक्शा उनकी पत्नी नसरीन सैफी के नाम पर हैं। पुलिस ने चोरी गए रिक्शे की कीमत 80 हजार रुपए बताई। वहीं हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) की पार्किंग से फिर पल्सर बाइक (Bike)  यूके-07-बीव्ही-8724 चोरी चली गई। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर विवेक कुमार पांडेय (Vivek Kumar Pandey) पिता राजेश कुमार पांडेय उम्र 31 साल ने दर्ज कराई। वे गेहूंखेड़ा में स्थित श्रीकृष्णा कैंपस में रहते हैं और हमीदिया अस्पताल में तकनीशियन का काम करते हैं। कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने 16 नवंबर को वाहन चोरी का प्रकरण 838/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: बिना आवेदन आईसीआईसीआई बैंक ने जारी कर दिया क्रेडिट कार्ड

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!