Bhopal News: महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने दी दबिश

Share

Bhopal News: समाचार पत्र के कार्यालय से पांच व्यक्ति हिरासत में लिए गए

Bhopal News
टीसीआई

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्थित हर्षवर्धन नगर में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां से पुलिस (Bhopal News) पांच व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि एडीसीपी मोनिका शुक्ला (ADCP Monika Shukla) ने की है। उन्होंने सायबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत मिलने की जानकारी दी है।

नागपुर थाने में दर्ज हुई शिकायत

आरोपियों में एक महिला समेत पांच व्यक्ति हैं। जिन्हें गिरफ्तार करके नागपुर पुलिस (Nagpur Police) की टीम अपने साथ ले गई है। आरोपी भोपाल में अखबार की आड़ में महाराष्ट्र (Maharashtra) के ग्रामीण अंचलों में बैठे सरपंच, सचिवों को फोन लगाते थे। फोन लगाकर भ्रष्टाचार के समाचार को न छापने के बदले में पैसा मांगा जा रहा था। इस संबंध में नागपुर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 17 नवंबर की सुबह टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस की मदद से हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) के एक मकान में दबिश दी गई थी।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Political News: पार्किंग विवाद पर ईट मारकर महिला ने कार फोड़ी
Don`t copy text!