Bhopal News: ज्यादती का मामला दर्ज करके पुलिस ने किया अरेस्ट, यूनिवर्सिटी में पढ़ते समय हुई थी पहचान

भोपाल। पश्चिम अफ्रीका महाद्वीप के देश गांबिया के एक नागरिक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज किया था। आरोप है कि उसने पढ़ाई करते वक्त ही शादीशुदा महिला को शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की थी। अब वह अपने उन वादों से मुकर गया और धमकाने लगा।
दूसरी युवती को भी दे रहा था झांसा
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत लगभग आठ महीना पूर्व हुई थी। पीड़ित महिला की उम्र 34 साल है जो कि विवाहित भी है। पति से उसकी नहीं बनती है। इसलिए वह सब्जी और फलों का ठेला लगाती है। इसी दौरान आरोपी बोबाकर जॉलो (Boubacar Jallow) से उसकी पहचान हुई। वह रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (Rabindranath Tagore University) से वाणिज्य संकाय का पाठ्यक्रम करने गांबिया (Gambian) से आया हुआ है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई तो उसने महिला को पति से संबंध तोड़ने बोले। वह कहने लगा कि उसे वह अपना भी लेगा। इस दौरान उसने ज्यादती भी की। इसी बीच शादीशुदा महिला को पता चला कि वह एक युवती के साथ भी यह बोलकर समय काट रहा है। उससे भी उसने शादी करने का झांसा दिया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 915/26 दर्ज कर लिया है। कोलार रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके गांबिया दूतावास (Gambian Embassy) को सूचना भेज दी है। पुलिस की तरफ से आरोपी के वीजा और पासपोर्ट की वैधानिकता की भी जांच करने रिपोर्ट मांगी जा रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।