Bhopal News: पारिवारिक कलह के चलते टंकी से कूदकर दी जान

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया में आत्महत्या करने का वीडियो वायरल, कुंए के भीतर मासूम बालक की लाश मिली

Bhopal News
File Image

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान मासूम बालक समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद और गुनगा थाना क्षेत्र की है। गुनगा में टंकी से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ।

आवेश में आकर टंकी से कूदा

गुनगा (Gunga) थाना प्रभारी रिंकू जाटव (TI Rinku jatav) ने बताया कि घटना में 20 वर्षीय शंकर अहिरवार (Shankar Ahirwar) की मौत हो गई है। वह शराब पीने की बुरी लत से घिरा हुआ था। इस कारण घर में पारिवारिक कलह होती थी। इसी कारण वह आवेश में आकर 10 नवंबर की दोपहर एक बजे ग्राम गुनगा में स्थित पानी की टंकी में चढ़ गया। उसे मनाने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति ने उसे पकड़ भी लिया था लेकिन उसे धक्का देकर वह करीब 40 फीट ऊपर टंकी से कूद गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। इससे पहले नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पीपाखेड़ी में कुंए के भीतर 09 नवंबर की सुबह लाश मिली। शव की पहचान ललित मीना पिता नारायण सिंह मीना उम्र 11 साल के रुप में हुई। थाना प्रभारी शहबाज खान (TI Shahbaj Khan) ने बताया कि ललित मीना (Lalit Meena) नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं का छात्र था। वह दीपावली पर घर आया हुआ था। घटना से पूर्व वह कुंए में मछली को दाना देने गया था। नजदीक ही उसकी चप्पल भी मिली है। पुलिस घटना को हादसा मान रही है। नजीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव—इन में रहे ब्यॉय फ्रेंड ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!