Bhopal Honey Trap: घर और कारोबार लुटाता रहा पति तो पत्नी थाने पहुंची

Share

Bhopal Honey Trap: एलएन इंफ्रा के मालिक एलएन मालवीय की तरह नकदी समेत अन्य सामान देता रहा आभूषण कारोबारी के लिए दूत बनी पुलिस

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल शहर के बागसेवनिया पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ हनी ट्रैप (Bhopal Honey Trap) करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित आभूषण कारोबारी है जिससे आरोपियों ने हुंडई कार, करीब पंद्रह लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात ऐंठ ​लिए। इसके बावजूद आरोपियों की तरफ से बदनाम करने और बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का झांसा देकर पैसा मांगा जा रहा था।

पति से पैसा लेकर करती थी पार्टी

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र में रहता है। थाने में रिपोर्ट आभूषण कारोबारी (jewellery Businessman) नितिन की पत्नी ने दर्ज कराई है। आरोपियों में रीना चौहान (Reena Chauhan) का नाम सामने आया है जो कि टैटू आर्टिस्ट (Tattoo Artist) है। हनी ट्रैप में उसका साथ देने वाली नेल आर्टिस्ट की भी संदिग्ध भूमिका पता चल रही है। पीड़िता की पत्नी का आरोप है कि उनकी बागसेवनिया इलाके में आभूषणों का कारोबार है। इससे पहले पीड़ित परिवार अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहता था। उस वक्त उनके पड़ोस में रीना चौहान रहती थी। पति को उसने भाई बनाया था। इसलिए वह घर आती—जाती थी। उन्हें कोई शंका भी नहीं थी। लेकिन, कुछ अरसे से पति मानसिक तनाव में रहने लगे तो पूरी सच्चाई उन्होंने बताई। आरोपी रीना चौहान करीब पंद्रह लाख रुपए कई किस्त में ऐंठ चुकी है। इसके अलावा बागसेवनिया स्थित आभूषण दुकान से भी जेवरात वह ले जा चुकी है। उसका भी भुगतान नहीं किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह सहेलियों के साथ पति से पैसा लेकर पार्टी भी कराती थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रीना चौहान के दो पति हैं। वह उनके साथ अलग—अलग समय में लिव इन में भी रही। हालांकि किसी से शादी और तलाक होने की जानकारी पुलिस को पता नहीं चली है। पुलिस उन व्यक्तियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डीजीपी ने आधी रात भी नवरात्र में महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया था, हकीकत दिन में सामने आई

पीड़ित परिवार के लिए दूत बनी पुलिस

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस ने बताया कि रीना चौहान पीड़ित परिवार को धमका रही थी कि वह शराब पीने के बाद ली गई तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल कर देगी। इस बात से सामाजिक बदनामी के भय में वह रीना चौहान की मांगों को पूरा कर रहे थे। उसके पास सोशल मीडिया के सारे पासवर्ड भी मौजूद हैं। परिवार ने उसके दुरुपयोग की संभावना जताई है। अब वह पांच लाख रुपए की मांग कर रही है। आरोपी की तरफ से 30 सितंबर तक का मौका दिया गया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसके पास एक हुंडई कार भी है। यह कार (Car) भी उसने पीड़िता के पति से झांसा देकर ऐंठ ली है। इससे पहले भी एलएन मालवीय (LN Malviya) जो शहर के बड़े कारोबारी है उनके लिए बागसेवनिया थाना पुलिस ने दूत का काम किया। दरअसल 2 नवंबर को लक्ष्मीनारायण मालवीय (Laxminarayan Malviya) की शिकायत पर आरोपी रत्नप्रिया देवड़ा (Ratnapriya Deora) , उसके पति रामकुमार धाकड़ (Ramkumar Dhakad) और रत्नप्रिया के पिता रामकृष्ण देवड़ा (Ramkrishna Deora) के खिलाफ भी हनी ट्रैप का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी रत्नप्रिया देवड़ा हनी ट्रैप करके 35 लाख रुपए ले चुकी थी। इसके अलावा वह डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। वह शहर के जानेमाने कारोबारी लक्ष्मीनारायण मालवीय के दफ्तर में नौकरी भी करती थी। उसने एमपी नगर (MP Nagar) थाने में शिकायत की थी। उसी शिकायत पर समझौता करने के नाम पर उसने 35 लाख रुपए लिए थे। इस घटना के बाद अब आभूषण कारोबारी का मामला बागसेवनिया थाने में पहुंचा था। जिसमें 7 नवंबर को पुलिस की तरफ से प्रकरण 863/26 दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: नकली ने लूटा फिर असली ने दी लुटने की जानकारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honey Trap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!