Bhopal Murder News: पुलिस को कमरे के भीतर ही मिला उखाड़ा हुआ सोने का दांत

Share

Bhopal Murder News: पांच सौ रुपए उधार मांगे थे नहीं दिया तो उतारा मौत के घाट, मुंह दबाने के कारण गई थी वृद्धा की जान,हत्या के मामले में जेल जा चुकी आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बाजपेयी नगर मल्टी में वृद्धा की नृशंस हत्या के मामले में भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी महिला है जो कि पूर्व में वृद्धा के पड़ोस में ही रहती थी। उसने कुछ दिन पूर्व महिला से पांच सौ रुपए उधार मांगे थे। यह पैसा नहीं देने की बात से वह नाराज चल रही थी। पुलिस ने छीने हुए जेवरात को बरामद कर लिया है। वहीं घटना स्थल के पास ही पुलिस को सोने का दांत भी मिल गया है।

महिला के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई प्रकरण

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) ने उक्त जानकारी देते हुए आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी महिला रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत पति स्वर्गीय सुरेश सुडरकर उम्र 45 साल है। वह मूलत: महाराष्ट्र (Maharashtra) के भुसावल की रहने वाली है। फिलहाल बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) मल्टी में ही रहती है। रेखा उर्फ रीता सुडरकर (Rekha@Rita Sudarkar) का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था। घटना स्थल के आसपास उसे देखा गया था। उसके खिलाफ निशातपुरा (Nishatpura) थाने में नाबालिग बच्ची के अपहरण और ज्यादती का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाने में उसके खिलाफ मारपीट और धमकाने का प्रकरण भी दर्ज है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसने पांच सौ रुपए उधार मांगे थे। यह रकम उसने नहीं दी तो लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया। उसने मुंह दबाकर हत्या की थी। इस दौरान हुई हाथापाई में जबड़े से वार किया गया था। सोने का दांत गिर गया था लेकिन वह उसे ले जा नहीं सकी थी। हालांकि वह कमरे में रखे सोने के झुमके, नाक की लौंग, पैरो की पायल और नकदी ले गई थी। पुलिस ने वह सामान बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूल्हा था मजदूर, चाहिए थे दुल्हन से स्कार्पियो

आर्थिक तंगी से जूझ रही आरोपी महिला

आरोपी महिला रीता उर्फ रेखा का एक बेटा है जो वाहन चलाने का काम करता है। वह लगभग दो साल जेल में भी बिता चुकी है। आरोपी महिला काफी आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उसकी आदतों के चलते कोई मदद भी नहीं करता है। आलम यह है कि उसके घर में तीन दिन से पैसा नहीं होने के कारण चूल्हा भी नहीं जल रहा था। वह शहर छोड़कर दूसरी जगह बसने की तैयारी कर रही थी। उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला

Bhopal Murder News
File Image

शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित बाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाली कलरी देवी प्रजापति (Kalri Devi Prajapati) पति हरीचंद प्रजापति उम्र 60 साल की 6 नवंबर को मौत हो गई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसे मृत हालत में पड़ोसी वर्षा ने देखा था। कलरी देवी प्रजापति बाजपेयी नगर मल्टी में मूक-बधिर बेटे के साथ रहती थी। उसकी चार बेटियां है जो उसी मल्टी में अलग-अलग जगह भी रहती है। घटना को लेकर परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। घटना को लेकर शाहजहांनाबाद पुलिस की तरफ से गंभीरता नहीं बरतने के आरोप भी लगे थे। रहवासियों का कहना था कि बाजपेयी नगर मल्टी में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar)  आकर जनसंवाद भी कर चुके थे। उसमें कई तरह के सुझाव दिए गए थे। उनमें से कई का पालन थाने की तरफ से नहीं किया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पुलिस को लगा मामूली चाकू लगा है, डॉक्टरों ने बताया मर सकता है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!