Bhopal News: दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Share

Bhopal News: देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस और एमडी ड्रग्स भी मिली

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।दो बदमाशों को भोपाल शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस (Bhopal News) के अलावा एमडी मादक पदार्थ जब्त हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज है।

करीब सवा पांच ग्राम एमडी मादक पदार्थ मिला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार सैफिया मैदान के पास एक व्यक्ति के खड़े होने और उसकी संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे दबोचकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम शफीक उल्ला उर्फ सप्पू पिस्टल (Shafiq Ullah@Sappu pistol) पिता रफीक उल्ला उम्र 31 साल बताया। वह पहले अशोका गार्डन स्थित फेमस होटल के पीछे रहता था। उसको कई नोटिस मिल रहे थे। जिनसे बचने के लिए अब वह कमला नगर स्थित भदभदा में रहने लगा। उसकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल पेट की दाहिनी जेब में दो कारतूस भी मिले। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह दूसरे आरोपी मनुआभान टेकरी के पास से दबोचा गया। आरोपी राकेश यादव (Rakesh Yadav) पिता किशन यादव उम्र 38 साल के रुप में पहचान हुई। वह इंद्र बिहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहता है। उसके कब्जे से करीब सवा पांच ग्राम एमडी मादक पदार्थ (MD Drug)  मिला। पुलिस की तरफ से हथियार और एमडी मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक के पेट में धारदार हथियार से हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!