Bhopal Cop News: गुपचुप दो दिन से थाने में चल रही थी पूछताछ, घर ले जाते वक्त झांसा देकर चंपत हुआ,तीन थानों की टीम सरगर्मी से कर रही तलाश

भोपाल। पूछताछ के लिए कस्टडी में लिए लाया गया कुख्यात संदेही चोर माल बरामदगी कराने से पहले झांसा देकर भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के कोलार रोड थाने से फरार हो गया। घटना 06 नवंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। मामले में संदेही उसके पूर्व में गिरफ्तार साथी ने फरार हुए बदमाश के नाम का खुलासा किया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन थानों की टीम सरगर्मी से जुटी हुई है।
घर जाने से पहले हो गया चंपत
जानकारी के अनुसार संदेही कृष्णा गिरी उर्फ छिहतर (Krishna Giri@Chhihatar) है। आरोपी बागसेवनिया (Bagsewania) थाने का निगरानी बदमाश है। उससे परेशान होकर उसकी पत्नी कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र में स्थित मायके में रहने चली गई है। वह लगभग छह महीने से कटारा हिल्स में ही रहने लगी है। कृष्णा गिरी को दो दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दरअसल, पुलिस को पूर्व में गिरफ्तार उसके साथी चोर ने बताया था कि उसके पास माल रखा हुआ है। वह माल लाखों रुपए का था। उसकी धरपकड़ की जा रही है पता चलने पर वह लंबे अरसे से गायब था। वह दीपावली मनाने कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। यह पता चलने पर कोलार रोड (Kolar Road) पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसको कोलार रोड थाने से पुलिस की टीम लेकर निकली थी। वह कटारा हिल्स इलाके में घर जाने से पूर्व चंपत हो गया। उसके फरार होने की पुष्टि करते हुए सहायक पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव (ADCP Alok Shrivastav) ने बताया कि धरपकड़ के लिए तीन थानों की टीम जुटी है। फरार आरेापी कृष्णा गिरी के खिलाफ दर्जनों मुकदमे चोरी के दर्ज है। वह कई मामलों में पहले से ही वांछित भी था। उसको तीन काम्बिंग गश्त के दौरान भी दबोचने का प्रयास किया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।