Bhopal News: तीन व्यक्तियों से हुए लेन-देन की पर्चियां मिली, मौत की वजह पर रहस्य

भोपाल। माल गोदाम के भीतर एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस को तीन पर्चियां मिली है जिसमें लेन-देन से जुड़ी बातें लिखी हुई है। लेकिन, मौत की वजह अभी भी साफ नहीं हो सकी है।
जेब से मिली तीन पर्चियां
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार 57 वर्षीय कमल कुमार (Kamal Kumar) गांधी नगर स्थित जेल रोड में रहते थे। न्यू कबाड़खाना (New Kabadkhana) में उनका डिस्पोजल का काम है और उसका वहां गोदाम भी है। 05 नवंबर की सुबह वह नियमित दिनचर्या की तरह कारोबार के लिए निकले थे। वे दोपहर में जब घर नहीं पहुंचे तो उन्हें पत्नी ने फोन भी लगाया। वह फोन उस वक्त नहीं उठाया गया। कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजन गोदाम पर पहुंचे। वहां वे फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस को कारोबारी की जेब से तीन पर्चियां मिलीं। जिसमें व्यापारियों के साथ हुए लेन-देन के बारे में लिखा हुआ है। दूसरी पर्ची में पीरगेट स्थित दुकान का किराया लेने संबंधित बातें लिखी हुई है। तीसरी पर्ची में एक रिश्तेदार को बुलाने का जिक्र मिला। तीनों पर्चियों में कहीं भी खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमल कुमार पिछले कुछ वर्षों से तनाव में चल रहे थे। हालांकि उनके तनाव की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग 29/26 कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।