Bhopal News: छठवीं कक्षा की छात्रा से मनचले ने की मारपीट

Share

Bhopal News: पीछा करके लंबे समय से कर रहा था परेशान, मामला दर्ज करके आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में एक मनचले के सनसनीखेज दुस्साहस का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके में हुई। पीड़िता कक्षा छठवीं की छात्रा है जिसने आरोपी को सबक सिखाने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग के साथ की मारपीट

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित अहिरवार (Rohit Ahirwar)  है। वह पिछले तीन महीनों से पीड़िता को स्कूल आते-जाते पीछा करना और फब्ती कसता था। पीड़िता की उम्र चौदह साल है। आरोपी बालिग है जिसको परिजनों ने मुलाकात करके समझाया भी था। जब वह नहीं सुधरा तो पीड़िता ने ही रास्ते में पकड़कर उसको सबक सिखाया। इस बात से आहत आरोपी हावी हुआ और वह नाबालिग को गाली-गलौज करके मारपीट करते हुए धमकाने लगा। इसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण 1192/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: फेसबुक वॉल पर लिख दी गालियां
Don`t copy text!