Bhopal Mass Murder: सूदखोरों से परेशान था पूरा परिवार, शहरी और देहात पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार का विवाद, मासूम बच्चों समेत चार लोगों की हत्या के बाद आत्महत्या का मामला

भोपाल। मासूम बच्चों समेत चार लोगों की हत्या करके आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के शवों का पोस्टमार्टम 03 नवंबर की दोपहर हमीदिया अस्पताल में किया गया। सह वारदात भोपाल (Bhopal Mass Murder) शहर के छोला मंदिर स्थित मालीखेड़ी (Malikhedi) इलाके में हुई थी। पुलिस पहरे में सभी की अंत्येष्टि छोला विश्राम घाट में की गई। दृश्य काफी विचलित करने वाला था और जिसने भी देखा वह अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सका। कर्ज के कारण पारिवारिक कलह से जूझ रहा नरेंद्र साहू का परिवार सूदखोरों के चलते संकट से जूझ रहा था। हालांकि यह पूरा विवाद भोपाल शहरी और भोपाल देहात क्षेत्र के बीच क्षेत्रा अधिकार और जांच के दायरे को लेकर अस्पष्ट फैसले के कारण पहेलियों में ही उलझा हुआ है।
बढ़ते कर्ज के चलते उठाया यह कदम
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेंद्र साहू (Narendra Sahu) कई बैंक से कर्ज ले चुका था। उसने एप आधारिक बैंकों से भी लोन लिया था। इस कारण वह सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के कर्ज नहीं चुका पाने के कारण काली सूची में डाल दिया गया था। नरेंद्र साहू का कर्ज उतरने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए उसने सूदखोरों से मोटे ब्याज दर में कर्ज ले लिया था। उन कर्जदारों को लेकर परिवार की तरफ से कई आरोप लगाए जा रहे हैं। इधर, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने पत्रकारों की तरफ से पूछे गए सवाल पर बताया कि अभी हत्याकांड को लेकर हमारी जांच शुरुआती दौर में हैं। वहीं भोपाल देहात एसपी पंकज पांडे (SP pankaj Pandey) ने बताया सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) पुलिस ने नरेंद्र साहू की खुदकुशी मामले में मर्ग 58/26 कायम किया है। उसके चार लोगों की हत्या और पूरा घटनाक्रम छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र का होने के कारण संपूर्ण जांच उनके ही पास हैं। इधर, 03 नवंबर की शाम पोस्टमार्टम के बाद सभी पांच शव का अंतिम संस्कार छोला विश्राम घाट में परिवार ने किया है। इस दौरान पुलिस के अलावा मीडिया भी मौजूद था।
क्या है पूरा मामला

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित मालीखेड़ी के किराए के मकान में रहने वाले नरेंद्र साहू ने 01—02 नवंबर की दरमियानी रात पूरे परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाया। इसके बाद 02 नवंबर की सुबह मां 50 वर्षीय सरस्वती साहू (Saraswati Sahu), 28 वर्षीय पत्नी सोमलता साहू (Somlata Sahu), नौ वर्षीय बेटी कीर्ति साहू (Kirti Sahu) और पांच वर्षीय कुश साहू (Kush Sahu) की चाकू (Knife) से गला रेंतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मकान में ताला लगाकर वह सुखी सेवनिया स्थित चोपड़ा कला गांव में रेलवे पटरी (Railway Track) पर लेट गया था। आत्महत्या से पूर्व उसने बहनोई दीपक साहू (Deepak Sahu) को फोन करके घर जाने के लिए बोला था। दीपक साहू घर पहुंचा तो मकान में ताला लटका मिला था। पुलिस को प्राथमिक जांच में नरेंद्र साहू के करीब 40 लाख रुपए में कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है। वहीं उसकी बहन मधु साहू (Madhu Sahu) का आरोप सीहोर में रहने वाली एक महिला पर है। उसका कहना है कि वह उसको ब्लैकमेल कर रही थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।