Bhopal News: वृद्धा से झपटी डेढ़ तोला वजनी चेन

Share

Bhopal News: बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक वृद्धा से सोने की डेढ़ तोला वजनी चेन झपट ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके की है। घटना के वक्त पीड़ित वृद्धा पैदल मंदिर की तरफ जा रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटैज की मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पति की निशानी थी वह सोने की चेन

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार ओमवती गुप्ता (Omwati Gupta) पति स्वर्गीय द्वारकाधीश गुप्ता उम्र 65 साल कन्हैया काम्पलेक्स (Kanhaiya Complex) में रहती हैं। वह 31 अक्टूबर की सुबह लगभग सात बजे पीरगेट मंदिर पैदल जा रही थी। जब वे सिरोजिया अग्रवाल धर्मशाला (Sirojiya Agarwal Dharamshala) के पास पहुंची तो काले रंग की बाइक (Bike) पर सवार दो युवक उनके सामने से आए। दोनों ने अपने चेहरे को गमछे से ढंका हुआ था। आरोपी जैन मंदिर के रास्ते फरार हो गए। थाने में वह बहू शीतल गुप्ता (Sheetal Gupta) के साथ प्रकरण दर्ज कराने पहुंची थी। वृद्धा को दुख इस बात का था कि उनके दिवंगत पति ने करीब 17 ग्राम वजनी उस सोने की चेन को खरीदकर दिया था। वह झपटी हुई चेन को पति की तरफ से अनमोल निशानी मानकर उसके प्रति लगाव रखती थी। पुलिस ने इस मामले में झपटमारी का प्रकरण 297/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद संदिग्ध बाइक के नंबर की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बेटी नहीं चाहती थी मां इसलिए कर दी थी हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!