Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरों ने बटोरा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी की तीन घटनाएं हुई है। यह मामले भोपाल (Bhopal News) श्हर के कोतवाली, पिपलानी और बागसेवनिया थाने में दर्ज किए गए हैं। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रुपए का माल है। एक मामले में पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति पर संदेह भी जताया है।
पर्स से निकाल ली एक तोला वजनी सोने की चेन
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय रविकांता जैन (Ravikanta Jain) छोला मंदिर स्थित भानपुर (Bhanpur) में रहती हैं। वह 01 नवंबर को अपनी टूटी हुई चेन को सुधारने लखेरापुरा पहुंची थी। यहां वे 01 नवंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे कपड़ों की दुकान से निकलकर ननदोई पाकी कलेक्शन पर पहुंची। उससे पहले उनके पर्स (Purse) की चेन खोलकर नकदी डेढ़ हजार रुपए के अलावा एक तोला वजनी सोने की चेन कोई ले जा चुका था। यह सारा सामान बैग के भीतर छोटे पर्स में रखा था। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 299/26 दर्ज कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) पुलिस ने सतनामी नगर (Satnami Nagar) निवासी 40 वर्षीय पूजा मीणा (Pooja Meena) की शिकायत पर चोरी का मामला 1115/26 दर्ज किया। वह शौर्य स्मारक में महिला सुरक्षाकर्मी हैं। उनके घर से सोने के बुंदे गायब हैं। इस मामले में उन्होंने रितिक पर शक जताया है। पीड़िता का कहना है कि वह उनके घर आता-जाता है। इसी तरह बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में नर्सिंग अधिकारी 28 वर्षीय चेतना की शिकायत पर चोरी का मामला 844/26 दर्ज किया। वह संत आशाराम नगर (Asharam Nagar) में रहती हैं। वे 6 अक्टूबर को राजस्थान के चित्तोढ़गढ़ गईं थी। इस दौरान उनके मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। परिवार दो दिन पहले ही भोपाल लौटा है। मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब है। इस संबंध में सामान और उसकी कीमत पुलिस को अभी पता नहीं चली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।