Bhopal Murder News: मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करके रेलवे पटरी पर की आत्महत्या

Share

Bhopal Murder News: कर्ज के बोझ से परेशान चल रहे व्यक्ति ने उठाया रुंह को कंपा देने वाला कदम, गला रेंतकर दिया घटना को अंजाम, छह साल के बेटे ने जीवन के लिए किया संघर्ष

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में 02 नवंबर की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद खुदकुशी के सनसनीखेज कांड से हर व्यक्ति की रूंह को कंपा दिया। घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के छोला मंदिर (Chola Mandir) थाना क्षेत्र की है। जानकारी सुखी सेवनिया पुलिस को सबसे पहले पता चली थी। उसे रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसके परिवार की तलाश करते हुए पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के भीतर दो मासूम बच्चों के अलावा दो महिलाओं के रक्तरंजित शव मिले थे।

कर्ज् के बोझ तले उठाया आत्मघाती कदम

डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि मालीखेड़ी (Malkhedi) में 35 वर्षीय नरेंद्र साहू (Narendra Sahu) का परिवार रहता था। घर के भीतर एक कमरे में उसकी 50 वर्षीय मां सरस्वती साहू (Saraswati Sahu), बेटी 10 वर्षीय कृति साहू (Kriti Sahu) का शव बिस्तर पर मिला। उनके गले को धारदार हथियार से रेंता गया था। दूसरे वाले कमरे में 29 वर्षीय पत्नी सोमलता साहू (Somlata Sahu) के साथ 06 वर्षीय खुश (Khush Sahu)  साहू का शव मिला। इस मामले की खबर सुखी सेवनिया थाना पुलिस की मदद से पता चली थी। दरअसल, रेलवे पटरी पर स्थित चोपड़ा कला गांव पर पुलिस को 02 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नरेंद्र साहू का शव मिला था। उसके परिजनों की तलाश करते हुए दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस मालीखेड़ी स्थित पर पहुंची थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मासूम बच्चे, पत्नी और मां की हत्या के बाद आत्महत्या का यह मामला अभी तक की जांच में सामने आया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नरेंद्र साहू कर्ज से जूझ रहा था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जब गबन इतनी बड़ी राशि का है तो कंपनी का प्रोफिट कितना होगा

होटल के बाद घर बिका

पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक विवेचना में जो तथ्य सामने आए है वह कर्ज में डूबे होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। नरेंद्र साहू पहले टैक्सी चलाने का काम करते थे। यह कारोबार बंद करके उन्होंने होटल का काम शुरु किया था। जिस कारण वे काफी कर्ज में डूब गए थे। होटल बंद होने के बाद उन्हें दूसरी जगह खाना बनाने का काम करना पड़ रहा था। प्राथमिक जांच में करीब 40 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपना मकान भी बेच दिया था। इसके बावजूद उनकी माली हालत सामान्य नहीं होने के चलते वे अवसाद में घिरे हुए थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!