Bhopal Murder News: जानलेवा हमले में जख्मी युवक ने दम तोड़ा

Share

Bhopal Murder News: मारपीट के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सक्रिय हुई थी पुलिस

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में जख्मी युवक ने दम तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई थी। इस मामले ने तब तूल पकड़ा था जब हमले का सीसीटीवी फुटेज घटना के चार दिन बाद वायरल हुआ था। पुलिस की तरफ से मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

चाकू से पेट पर किए थे कई वार

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 25 वर्षीय इब्राहिम उर्फ अलिन बच्चा (Ibrahim@Alin Bachcha) गंभीर रुप से जख्मी था। इस मामले में पुलिस ने समीर की तरफ से प्रकरण 656/26  दर्ज किया था। घटना 18 अक्टूबर की रात हुई थी। वह इब्राहिम के साथ रॉयल मार्केट (Royal Market) के पास कॉफी हाउस पहुंचा था। इब्राहिम काउंटर पर मौजूद था, तभी एक ऑटो (Auto) से उमर उर्फ ट्रैक्टर, जैद और उनके साथी वहां पहुंचे थे। इसके बाद आरोपियों ने इब्राहिम को घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे के पाइप, चाकू (Knife) और प्लास्टिक के डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। जैद ने चाकू से इब्राहिम के बाएं पैर और पेट पर वार किए थे। दोस्त को बचाने के लिए समीर बीच में आया, तो उस पर भी हमला किया गया। उसके बाएं पैर और पीठ पर डंडे से चोट लगी थी। हमले के बाद घायल इब्राहिम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वह बयान देने की स्थिति में पहले से दिन से नहीं था। इलाज के दौरान 25 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर से चार बाइक चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!