Bhopal News: हत्या के मामले में गवाही पलटने मां को धमकाया

Share

Bhopal News: एक महीना पूर्व चलती मोटर साइकिल पर मारी थी गोली, जेल में बंद आरोपियों को छुड़ाने बना रहे रिश्तेदार दबाव,आरोपी की पत्नी समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक महीना पूर्व बाइक पर बैठाकर गोली मारने वाले आरोपी के परिवार अब गवाही पलटने के लिए दबाव बना रहे हैं। हमले में जिस युवक की मौत हुई है उसकी मां को लगातार धमकियां मिल रही थी। जिसमें जांच के बाद भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

गवाही बदलने और समझौता करने के लिए बना रहे दबाव

निशातपुरा (Niishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को इखलास उर्फ तासी (Ikhlas@Tasi) की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अलिम उर्फ अल्लू (Alim@Allu , ताहिर उर्फ अय्यू (Tahir@Ayyu) समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। इखलास उर्फ तासी करोंद (Karond) में लाल पीले क्वार्टर के पीछे रहता था। उसी मामले में पुलिस ने इखलास की मां 45 वर्षीय शहनाज बानो (Shahnaz Bano), उसके एकमात्र बेटे साहिल और बहनोई शहजाद को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने बताया शहनाज बानो को दबाव बनाने का सिलसिला दो सप्ताह से चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी ताहिर के रिश्तेदार मौसा निसार उर्फ निस्सू, मौसी शवि, मौसा की बहन नेहा, निक्की, मौसा का भाई अंसार, मौसा के भाई की पत्नी तनु के अलावा गिरफ्तार दूसरे आरोपी अलीम का जीजा साहिल उर्फ काला (Sahil@Kala) धमका रहे हैं। यह सभी आरोपी पीड़ित पक्ष के घर के आस-पास लगातार आकर गवाही बदलने और समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसका विरोध किया तो आरोपियों का कहना था कि उसके घर दो ही सदस्य बचे हैं। उनकी जान भी इस हठधर्मिता के कारण चली जाएगी।निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 1091/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल से छूटकर एक महीने बाद ही फिर की चोरी की वारदात

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!