Bhopal News: वीडियो में दिखाई दे रही युवती का नाम सीधे नहीं लिखा, सस्पेंड इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर की कर रहे थे मांग

भोपाल। आखिरकार तमाचा मारने वाली युवती के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ सीधी एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हवलदार को पीटने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती जयस के छात्र संगठन की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल थी।
युवती का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार युवती ने तमाचा हवलदार बबलू त्रिपाठी (HC Bablu Tripathi) को मारा था। इधर, जयस की तरफ से कहा गया कि हवलदार ने युवती के पैरों में प्रदर्शन के दौरान बूट रख दिया था। इस कारण वह आवेश में आ गई थी। युवती का वीडियो (Videp) सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी काम करने से रोकने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में शामिल आरोपियों को चिन्हित करने के बाद उनके बयान दर्ज करके आरोपी युवती को चिन्हित करने का काम किया जाएगा। यह सभी मिसरोद (Misrod) थाने के सस्पेंड निरीक्षक रतन सिंह परिहार (Ratan Singh Parihar) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। निलंबित निरीक्षक ने 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के दौरान रोशनपुरा (Roshanpura) में जय जौहार को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी।
रोशनपुरा में प्रदर्शन अब प्रतिबंधित
जयस (JAYS) के छात्र संगठन के कारण उपजे विवाद के बाद पुलिस आयुक्त संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने रोशनपुरा चौराहे को लेकर निषेधाज्ञा आदेश जारी कर दिया है। आदेश में अब रोशनपुरा चौराहे पर धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, रैली और पुतला दहन जैसे आयोजनों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगया गया है। इस संबंध में निषेधाज्ञा आदेश दो महीने तक के लिए प्रभावी रखने आदेश दिया। प्रशासन ने यह कदम शहर के प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित होने और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में परेशानी की आशंका को देखते हुए उठाया है। दरअसल, इसी मार्ग पर मेट्रो (Metro) का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। जिस कारण यह चौराहा काफी संकरा हो गया है। चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में बाधा आने से मरीजों की जान पर संकट उत्पन्न होने की आशंका भी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोशनपुरा चौराहे को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।