Bhopal Loot News: ऑटो चालक को चाकू की नोक पर लूटा

Share

Bhopal Loot News: वाहन और नकदी से भरा पर्स छीनकर भागे बदमाश, आरोपियों के नाम सामने भी आए

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। अब ताजा घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई। यहां सवारी छोड़कर लौट रहे एक ऑटो चालक को चाकू दिखाकर लूट लिया गया। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर उसका ऑटो और पर्स भी छीन लिया। मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

सवारी छोड़कर आते समय हुई वारदात

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार लहारपुर निवासी 60 वर्षीय राम सिंह राय (Ram Singh Rai) ऑटो चलाते हैं। 13 अक्टूबर की दोपहर वह ग्राम बरई में सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अजय गोल्डन (Ajay Golden), रवि मीणा औ(Ravi Meena) र उनके नाबालिग साथी ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू (Knife) की नोंक पर चालक के साथ मारपीट की और उनका ऑटो (Auto)  व पर्स (Purse) लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद राम सिंह राय थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला 328/26 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रवि  मीणा और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया, जबकि अजय गोल्डन अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, लूटा गया ऑटो अजय गोल्डन के पास होने की जानकारी मिली है। उसकी गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ ब्लैकमेलिंग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!