Bhopal News: समस्या के कारण कुछ महीना पूर्व काम भी छूट गया था

भोपाल। आंखों की रोशनी के अभाव में एक वृद्ध रेलवे पटरी पर पहुंच गए और ट्रेन से टकरा गए। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। पुलिस अभी तक मामले में उसे हादसा मान रही है।
रेलवे पटरी को पार करते समय हुआ हादसा
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 15 अक्टूबर की सुबह हुई है। घटना के वक्त वृद्ध घर से टहलने निकले थे। शव की पहचान 60 वर्षीय कमल सिंह (Kamal Singh) के रुप में हुई है। वे नरेंद्र देव नगर (Narendra Dev Nagar) में रहते थे। वे पहले वाहन चलाने का काम करते थे। लेकिन, आंखों की रोशनी कम होने के चलते उन्होंने अपना काम भी छोड़ दिया था। ज्यादा समय वह घर पर ही बिताते थे। हादसे के वक्त वे बरखेड़ी रेलवे पटरी (Railway Tracl) को पार कर रहे थे। तभी ट्रेन आ गई। वह पटरी पर से हटने की कोशिश करते उससे पहले ट्रेन (Train) से टकरा गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग 53/26 कायम कर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।