Bhopal News: आग से झुलसकर वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: कव्वाली की महफिल सजाने वाला अचानक आई मुश्किल को नहीं पहचान सका

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एक वृद्ध की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के गौतम नगर में हुई है। पुलिस को आशंका है कि जलती बीड़ी के कारण बिस्तर आग के शोले भड़कने के पीछे कारण हो सकता है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हादसे के समय बीड़ी पी रहे थे

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना आरिफ नगर (Arif Nagar) स्थित नई बस्ती में हुई। आग से झुलसकर 68 वर्षीय मियां जान (Miya Jaan) बुरी तरह से झुलस गए थे। यह पूरा वाक्या 13 अक्टूबर की रात हुआ था। घटना के वक्त वह बीड़ी पी रहे थे। आग की चिंगारी धीरे-धीरे बिस्तर को चपेट में पहुंची थी। घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया और बुजुर्ग को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital)  में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 14 अक्टूबर की सुबह उनकी मौत हो गई। मियां जान लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे।। कव्वाली से जुड़े कारोबार में काम करते थे। पुलिस का मानना है कि उनकी शारीरिक स्थिति के कारण आग लगने पर समय रहते बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। गौतम नगर थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। हालांकि, हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर गौतम नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आग लगने के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हिस्सा तो हुआ पर हिस्से में किसके पास कौन सी जमीन का विवाद

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!