Bhopal Fraud News: किसान को झांसा देकर नकली सोने की चेन थमाई

Share

Bhopal Fraud News: वारदात करने वाले आरोपी का पुलिस को सुराग मिला, लंबी जांच के बाद प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक किसान को झांसा देकर छह लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इस मामले की जांच 25 दिन से भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस को इस प्रकरण में एक संदेही का पता चल गया है। उसने नकली सोने की चेन देकर यह फर्जीवाड़ा किया था। खबर है कि उससे झपटमारी के मामले में भी पूछताछ चल रही है।

छह लाख रूपए में गिरवी रखी थी चेन

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार निवाडी जिले के पृथ्वीपुर (Prathvipur) निवासी 50 वर्षीय रामकिशन कुशवाहा (Ramkishan Kushwah) किसान (Farmer) हैं। वे 19 सितंबर को अपने 16 वर्षीय नाती का इलाज कराने एम्स भोपाल पहुंचे थे। उन्हें गेट नंबर तीन के पास एक व्यक्ति मिला। वह बिलख रहा था जिससे वजह पूछी तो उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से अपनी बीमार मां का इलाज कराने आया है। लेकिन उसके पास नकदी नहीं है। जान-पहचान नहीं होने के कारण उसके पास रखे सोने की तीन चेन भी कोई गिरवी रखने तैयार नहीं हैं। उसने छह लाख रुपये में गिरवी रखने पर सहमति दे दी। किसान ने दो दिन बाद मिलने की बात कही। उन्होंने पैसा देकर वह चेन ले ली। इसके बाद वह अपने जिले में जाकर उसका परीक्षण कराया तो वह नकली निकली। इसके बाद किसान भोपाल पहुंचा और बागसेवनिया थाने में शिकायत की। बागसेवनिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 803/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस अब एम्स परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का सुराग जुटा रही है। खबर है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले संदेही का पुलिस को सुराग मिल गया है। उसके संबंध में 16 अक्टूबर को कोई आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:   Honey Trap Case Effect: हनी की आड़ में मनी कमाने वाले टीआई सस्पेंड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!