Bhopal Loot News: घर में घुसकर वयोवृद्ध से छीनी सोने की चेन, फुल्की के ठेले पर खड़े दंपति का पर्स छीनकर भागे बदमाश

भोपाल। राजधानी में त्योहारी सीजन शुरु होते ही बदमाश फिर सक्रिय हो गए हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान शहर में फिर लूट की दो वारदातें हुई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के बागसेवनिया और मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें सोने की चेन के अलावा बैग छीन ले गए। जिसमें मोबाइल के अलावा नकदी रखी थी। बीते दो दिनों के भीतर में लूट की आधा दर्जन वारदातें हो चुकी है।
कीड़ा हटाने का बोलकर गले से चेन ले भागा
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घर में घुसकर लूट की वारदात 12 अक्टूबर की दोपहर लगभग बारह बजे साकेत नगर (Saket Nagar) इलाके में हुई थी। घर में 80 वर्षीय मन्नी गुप्ता (Manni Gupta) थे। घर पर एक युवक आया। उसने पहचानने को लेकर बातचीत करते हुए भीतर आया। इसके बाद कपड़े में कीड़ा होने का बोलकर वह हटाने के बहाने सोने की चेन छीनकर भाग गया। वृद्ध ने पैदल भागे लड़के का निकलकर बाहर तक पीछा भी किया। वह पैदल ही भागा था। घटना की जानकारी दानिश हिल्स (Danish Hills) स्थित एसबीआई लाइफ में नौकरी करने वाले बेटे शैलेंद्र गुप्ता (Shailendra Gupta) को बताई। उन्होंने 12 अक्टूबर की शाम थाने पहुंचकर प्रकरण 799/26 दर्ज कराया। इसी तरह दूसरी वारदात मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित दानिश नगर (Danish Nagar) होटल के सामने हुई। थाने में शिकायत 57 वर्षीय जगदीश अरोरा (Jagdish Arora) ने दर्ज कराई। वे स्कूल में शिक्षक का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पत्नी के साथ होटल के सामने ठेले में खड़े होकर फुल्की खा रहे थे। तभी मोपेड (Moped) सवार दो बदमाश आए और पत्नी से बैग (Bag) छीनकर भाग गए। बैग के भीतर मोबाइल के अलावा नकदी 45 हजार रुपए रखे हुए थे। घटना 7 अक्टूबर को हुई थी। जिसकी गुपचुप तरीके से पुलिस जांच कर रही थी। हालांकि थाना प्रभारी विमलेश राय (TI Vimlesh rai) ने बताया कि पीड़ित परिवार 12 अक्टूबर को ही थाने आया है। पुलिस ने प्रकरण 713/26 दर्ज कर लिया है।
खरीददारी के बहाने साड़ी लेकर भागा
गौतम नगर (Gautam nagar) स्थित गणेश मंदिर के सामने मिस्टी साडी सेंटर (Misty Saree Centre) में 12 अक्टूबर की दोपहर लगभग पौने दो बजे खरीददार बनकर बदमाश पहुंचा। वह मोपेड पर सवार था। उसने एक दर्जन साडियां पसंद की और बोलने लगा कि वह घर दिखाकर उसे लेगा। ऐसा करने से मना कर दिया तो वह कुछ देर वहां रहा और मौका पाकर चंपत हो गया। थाने में शिकायत स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) निवासी 29 वर्षीय रानी राजपूत (Rani Rajput) ने दर्ज कराई है। पुलिस ने साड़ी की कीमत महज सात हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।