Bhopal News: पेट और सीने में चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: पत्नी से मिलने पहुंचा युवक हुआ जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। पत्नी से मिलने पहुंचे एक युवक पर पुराने परिचितों ने छुरी से हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके की है। देर रात हुए हमले में युवक के पेट और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार ईदगाह हिल्स(Idgah Hills)  स्थित मल्टी वाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) निवासी अजय सोलंकी(Ajay Solanki)  पिता रवि सोलंकी उम्र 29 साल मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) की झुग्गी बस्ती में रहती है। 11 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 12 बजे अजय पत्नी से मिलने वहां पहुंचा था। इसी दौरान उसका सामना पुराने परिचित रोहित और अन्नू से हो गया। दोनों से उसका पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों युवकों ने अजय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अजय ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर छुरी से हमला कर दिया। पेट और सीने में गंभीर चोट लगने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मामले की जांच एएसआई रमाशंकर खरे (ASI Rama Shankar Khare) कर रहें है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 645/26  दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: विशाखा कमेटी ने छेड़छाड़ का केस दबाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!