Bhopal Cop News: बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ पुलिस चौकी में मारपीट

Share

Bhopal Cop News: एसीपी ने थानेदार समेत दो कर्मचारियों को किया लाईन अटैच, ऑटो चालक पर भी मुकदमा दर्ज

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में वकील की पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बजरंग दल कार्यकर्ता को पुलिस चौकी में ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला हो गया। घटना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर पुलिस चौकी के भीतर अंजाम दी गई। इस घटना के खिलाफ बजरंग दल नेताओं ने नारेबाजी करके एसीपी अदिति भावसार सक्सेना से शिकायत की। उन्होंने घटना के संबंध में मौजूद वीडियो देखने के बाद आनंद नगर चौकी के प्रभारी थानेदार समेत दो पुलिस कर्मचारियों को लाईन अटैच कर दिया है।

बाई आंख में आई गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहने वाले तरुण सराठे (Tarun Sarathe) की आनंद नगर (Anand Nagar) में सैलून की दुकान है। वह कारोबार के अलावा बजरंग दल (Bajrang Dal) में सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। घटना 29 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। घटना के वक्त तरुण सराठे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी ऑटो (Auto) के एक झुंड को देखकर उन्होंने उनसे साइड मांगा। वहां ऑटो चालक तरुण के साथ गाली गलौज करके मारपीट करने लगे। तरुण ने आनंद नगर पुलिस चौकी (Anand Nagar Police Outpost) में फोन लगाकर मदद मांगी। वहां पर सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा (SI Umesh Kumar Mishra) और कांस्टेबल नरोत्तम गुर्जर(Constable Narottam Gurjar)  पहुंचे। उमेश कुमार मिश्रा नशे की हालत में थे। वह अपना वाहन भी सही तरीके से चला नहीं पा रहे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय तरुण पर ही गुस्सा उतारना चालू कर दिया। वे उसे उठाकर जबरिया आनंद नगर पुलिस चौकी ले गए। वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस मारपीट के कारण तरुण सराठे की बाई आंख में गंभीर चोट आई। मारपीट करने वालों में कांस्टेबल नरोत्तम गुर्जर का भी नाम है। जब यह घटना हुई तब पिपलानी (Piplani) थाना प्रभारी चंद्रिका यादव (TI Chandrika Yadav) आनन्द नगर पुलिस चौकी के ही एएसआई के साथ दिल्ली में थे। वहीं चौकी प्रभारी एसआई संतोष सूर्यवंशी (SI Santosh Suryavanshi) अवकाश पर चल रहे थे। जिस कारण एसआई उमेश मिश्रा के पास चौकी का प्रभार था। यह विवाद बजरंग दल के पास पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने भारी नारेबाजी करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अदिति भावसार सक्सेना (ACP Aditi Bhawsar Saxena) को शिकायत की थी। बजरंग दल नेताओं ने घटना के संबंध में तमाम वीडियो (Video) भी दिए। जिसमें सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदिति भावसार सक्सेना ने तत्काल दोनों पुलिस कर्मचारियों को लाईन अटैच करने का आदेश दिया। इधर, ऑटो चालक जिन्होंने मारपीट की थी उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा 1008/26 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्किटेक्ट के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!