Bhopal News: फ्राड के शिकार बिजनेसमैन ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पुलिस को घटना स्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट, परिजनों ने पत्र पुलिस को सौंपा, ससुर और एक व्यक्ति के खिलाफ संगीन आरोप

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक कारोबारी ने आत्महत्या की है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके का है। वह दस लाख रुपए के एक फर्जीवाड़े से भी घिरे हुए थे। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन, परिजनों ने एक पत्र पुलिस को सौंपते हुए जांच की मांग की है।

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कैंटीन का काम दिलाने का दिया झांसा

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना फाइन अपार्टमेंट (Fine Appartment) में 28 सितंबर को हुई थी। बिजनेसमैन 45 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा (Bhupendra Sharma) है। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आर्थिक तंगी, धोखाधड़ी और पारिवारिक कलह की बात पता चली है। उन्होंने पीड़ा जाहिर करते हुए बेटे के नाम संबोधित एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा सोनू, तुम हारना मत… मुझे माफ कर देना। उन्हें कैंटीन के काम के नाम पर 10 लाख रुपए गंवाने का गम था। जिसमें आरोप उनके ससुर पर ही लगे हैं। उनके बेटे दीप शर्मा (Deep Sharma) ने पुलिस को बताया है कि पिता का रोजगार छूटने के बाद उनकी पहचान अमर अदानी (Amar Adani) से हुई थी। उसने ही रकम सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी (Sam Global University) की कैंटीन (Canteen) का काम दिलाने का झांसा देकर ली थी। उन्हें काम के साथ रकम भी नहीं मिली। पुलिस को सौंपे गए सुसाइड नोट में अमर अदानी के साथ-साथ भूपेंद्र के ससुर शिवनारायण शर्मा (Shivnarayan Sharma) पर आरोप हैं। ससुर अभी अहमदाबाद में रह रहे हैं। मामले की जांच एएसआई जेएस पाटिल (ASI JS Patil) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट (Suicide Note) घटना स्थल पर नहीं मिला। परिजनों ने सौंपा है, जिसकी सत्यता जांचने और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 74/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: युवती के शरीर पर बुरे इरादे से आरोपी ने फेरा हाथ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!