Bhopal Cyber Fraud: रिलायंस कंपनी में जॉब करती है पीड़िता, व्हाट्स एप पर भेजी थी एपीके फाइल

भोपाल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक महिला के खाते से रकम निकाल ली। इस मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। अब प्रकरण भोपाल शहर के पिपलानी थाने को भेजा गया है।
बैंक कर्मचारी बनकर किया फोन
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार कविता अहिरवार पति संतोष अहिरवार उम्र 38 साल लांबाखेड़ा में रहती है। वह पिपलानी में स्थित रिलायंस कंपनी (Reliance Company) में नौकरी करती है। उनके पास 4 सितंबर को एक बैंक कर्मचारी बनकर व्यक्ति ने फोन लगाया था। आरोपी ने कविता अहिरवार (Kavita Ahirwar) से बोला कि उसके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की लिमिट यदि वह बढ़ाना चाहती है तो व्हाट्स एप पर भेजी गई फाइल में जानकारी देकर सबमिट कर दे। वह लिंक (Link) क्लिक की तो पता चला कि उसके खाते से 39435 रुपए निकल गए। सायबर क्राइम ने जिन खातों पर रकम ट्रांसफर हुई उसे फ्रीज करा दिया है। पिपलानी थाना पुलिस ने 08 सितंबर को इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 921/26 दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।