Bhopal Cyber Fraud: कैनरा बैंक में यदि आपका खाता है तो हो जाइए सावधान, दो ग्राहकों को न फोन आया न लिंक पर क्लिक किया फिर भी खाता हो गया खाली

भोपाल। देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चुनौती सायबर जालसाज दे रहे हैं। अब गिरोह ने यूपीआई आईडी को हैक करने का पैटर्न इजाद कर लिया है। इस तरह के दो मामले (Bhopal Cyber Fraud) कैनरा बैंक से जुड़े हैं। जिसमें किसी तरह का फोन न लिंक आई फिर भी खाते से रकम निकल गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल शहर में हुई है। जिसमें जालसाजी के प्रकरण दर्ज हुए हैं। सभी मामलों में छह लाख, 78 हजार, 378 रुपए निकाले गए हैं।
इस तरह जालसाजों ने निकाली रकम
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार काला पानी गांव निवासी 32 वर्षीय कल्लू सिंह (Kallu Singh) ड्रायवरी का काम करते हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पूर्व अपनी एक संपत्ति बेची थी। जिससे उन्हें लगभग पांच लाख रुपए मिले थे। उनके पास कैनरा बैंक (Canara Bank) से पैसा निकलने से संबंधित एक-एक करके सात मैसेज 5 सितंबर को आए थे। जालसाजों ने सिर्फ पंद्रह मिनट में यह रकम निकाली। कैनरा बैंक खाते से तीन चार लाख, 16 हजार रुपए निकले थे। कल्लू सिंह को कोई ओटीपी, लिंक या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं बताई थी। इसके बावजूद उनके खाते से रकम निकल गई। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) पुलिस ने 33 वर्षीय ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी (Gyanendra Chaturvedi) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। वे कुंदन नगर (Kundan Nagar) में रहते हैं और टीटी नगर (TT Nagar) स्थित हेवल्स इंडिया लिमिटेड (Havells India Limited) कंपनी में नौकरी करते हैं। ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी के पास 20 अगस्त को एक एपीके फाइल (APK File) आई थी। जिसमें ई-चालान एम परिवहन लिखा हुआ था। उन्होंने उसे ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का समझकर क्लिक कर लिया। जिसके बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते से 95445 रुपए की रकम निकल गई।इधर, पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने लांबाखेड़ा निवासी 38 वर्षीय कविता अहिरवार (Kavita Ahirwar) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। वह पिपलानी में स्थित रिलायंस कंपनी (Raliance Company) में नौकरी करती है। उनके पास 4 सितंबर को एक बैंक कर्मचारी बनकर व्यक्ति ने फोन आया था। कविता अहिरवार से बोला गया कि उसके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की लिमिट यदि वह बढ़ाना चाहती है तो व्हाट्स एप पर भेजी गई फाइल में जानकारी देकर सबमिट कर दे। वह लिंक क्लिक की तो पता चला कि उसके खाते से 39435 रुपए निकल गए। इसी तरह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) स्थित 39 वर्षीय सचिन कुमार (Sachin Kumar) के कैनरा बैंक खाते से पांच किस्त में 36 हजार, 499 रुपए निकल गए। वारदात 3 जुलाई को हुई थी। जिसकी प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने की थी। पुलिस ने खाते फ्रीज करके पड़ताल की है। जिसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली। इस मामले में अब 08 सितंबर को श्यामला हिल्स पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।