Bhopal News: नर्सिंग अधिकारी की चोरी हुई मोपेड चलाते मिली महिला पुलिस कर्मचारी

Share

Bhopal News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चोरी के दस दिन बाद जुर्माना भरने नोटिस मिलने पर सामने आई गड़बड़ी, सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। मोपेड चोरी के एक मामले में पुलिस विभाग की साख दांव पर लग गई है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। यहां हमीदिया अस्पताल से महिला नर्सिंग अधिकारी की मोपेड चोरी गई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के दस दिन बाद उन्हें ट्रैफिक पुलिस का ई-चालान मिला। जिसमें एक महिला पुलिस कर्मचारी चोरी गई मोपेड को चलाते हुए दिखाई दे रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग की तरफ से गुपचुप मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने 22 अगस्त को चोरी का मामला दर्ज किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में नीलू साहू पति सियाराम साहू उम्र 32 साल ने दर्ज कराई थी। वे इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहती है। घटना वाले दिन वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के ए-ब्लॉक में अपनी मोपेड एमपी-04-वायवाय-5579 को खड़ी करके उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने गई थी। दस मिनट बाद लौटी तो वह मोपेड (Moped) गायब था। उसमें बैग भी था जिसमें आई फोन के अलावा एटीएम कार्ड, कार की डिजीटल चाबी भी थी वह भी नहीं मिली। पुलिस को प्राथमिक जांच की तो उसे चोरी करके ले जाता हुआ सफेद शर्ट में एक व्यक्ति दिखाई दिया। हालांकि उसे पुलिस पकड़ नहीं सकी।

ट्रैफिक पुलिस से मांगे फुटेज

इस मामले में चौंका देने वाला मोड़ तब आया जब नीलू साहू (Neelu Sahu) को 02 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे यातायात नियमों को तोड़ने के लिए एक ई-चालान मिला। उसमें एक फोटो भी थी जो रोशनपुरा (Roshanpura) के सीसीटीवी कैमरे ने कैद की थी। यह देखकर वह हैरान हुई और उन्होंने कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में जाकर यह बात बताई। पुलिस ने देखा मोपेड को एक महिला पुलिस कर्मी (Female Oolice Employee) चला रही है। इस कारण पुलिस की साख दांव पर लगती देखकर गुपचुप तरीके से जांच शुरु की गई। पुलिस ने जांच के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस (Bhopal Traffic Police) से 2 सितंबर की फुटेज मांगी है। जिसमें दिखाई दे रहे चेहरे को पुलिस के साफ्टवेयर में अपलोड करके संदिग्ध महिला पुलिस कर्मी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Dhar Crime: महिला पर गर्म पानी फेंककर भागा बाइक सवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!