Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर को रॉड और डंडों से पीटकर किया अधमरा

Share

Bhopal News: पता पूछने के बहाने रोका, हमलावरों की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। देहात क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर को रोककर रॉड और डंडों से पीटकर जानलेवा हमला किया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके का है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन, एक ग्राम सचिव पर हमले के पीछे शामिल होने की शंका जताई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्लॉट खरीदने को लेकर चल रहा है विवाद

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार इंदर सिंह पिता धन्नालाल सिंह उम्र 55 साल हमले में जख्मी है। वे ग्राम बिजावन खुर्द (Bijawan Khurd) में रहते हैं और किसानी के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। इंदर सिंह (Inder Singh) 08 सितंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से रूनाहा होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। तभी कार (Car) में सवार चार व्यक्तितयों ने उन्हें हाथ देकर रोका और नरसिंहगढ़ की तरफ जाने का पता पूछने लगे। वे कुछ समझते उससे पहले रॉड और डंडे लेकर आरोपी उन पर टूट पड़े। मारपीट करते वक्त वे प्लॉट (Plot) खरीदने को लेकर उन्हें कोस भी रहे थे। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गया। इंदर सिंह के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने संदेह जताते हुए पुलिस को बताया है कि उनका प्लॉट खरीदने को लेकर ग्राम सचिव के साथ विवाद चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाने के बाद मामले के संदेही ग्राम सचिव से पूछताछ करेगी। नजीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 227/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!