Bhopal Cyber Fraud: न ओटीपी बताया न लिंक आई फिर भी बैंक से खाता खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: कुछ सप्ताह पूर्व संपत्ति बेचकर मिली रकम में से सवा चार लाख रुपए हुए गायब

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाजों ने कैनरा बैंक के एक ग्राहक के यूपीआई को हैक करके उसके खाते से चार लाख, 16 हजार रुपए निकाल लिए। इस मामले में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) जांच कर रही है। अब प्रकरण दर्ज करने के लिए केस डायरी भोपाल शहर के कजलीखेड़ा थाने को भेजी गई है।

बिना ओटीपी के निकली रकम

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार कल्लू सिंह पिता अमर सिंह उम्र 32 साल काला पानी गांव में रहते हैं। वे ड्रायवरी का काम करते हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पूर्व अपनी एक संपत्ति बेची थी। जिससे उन्हें लगभग पांच लाख रुपए मिले थे। उनके पास कैनरा बैंक (Canra Bank) से एक-एक करके सात मैसेज आए। यह संदेश उन्हें मोबाइल (Mobile) पर 5 सितंबर की रात सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच आए थे। इसक बाद उनके खाते से तीन चार लाख, 16 हजार रुपए निकल गए। इस बात की जानकारी उन्हें अगले दिन बैंक पहुंचने पर पता चली। कल्लू सिंह (Kallu Singh) ने बताया कि उन्होंने कोई ओटीपी (OTP , लिंक या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं बताई थी। इसके बावजूद उनके खाते से रकम निकल गई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने 7 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण 383/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंत्रालय कर्मचारी को चाकू मारकर जख्मी किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!