Bhopal News: सागर के मामले ने तूल पकड़ा तो ढ़ाई महीने से फरार दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: बैरसिया इलाके में अवैध तरीके से मसाला शराब बनाकर बेचने का करते थे काम, गिरोह के दो आरोपी लोडिंग ऑटो में 600 क्वार्टर अवैध शराब के साथ हो चुके हैं गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद राजधानी में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में फरार चल रहे अवैध शराब तस्कर को सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरोह मसाला शराब बनाकर बैरसिया इलाके में बेचने का काम करता था। जिनकी लगभग ढ़ाई महीने से कागज में तलाश की जा रही थी।

लोडिंग ऑटो में जब्त की थी 108 लीटर शराब

सूखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार 24 जून को पिपलिया जाहिर पीर गांव के पास लोडिंग ऑटो (Loading Auto)  एमपी-04-बीवाय-0438 को रोका गया था। उसके भीतर 600 क्वार्टर में लगभग 108 लीटर शराब (Liquor) मिली थी। पुलिस ने उसी दिन संजय यादव (Sanjay Yadav) और अजय भालेराव (Ajay Bhalerao) को गिरफ्तार किया गया था। इन्हीं आरोपियों ने कबूला था कि अवैश शराब 45 वर्षीय चार्ली बाई कुशवाह (Charli Bai Kushwah) और 32 वर्षीय गजानंद भालेराव (Gajanand Bhalerao) का है। उन्हें एक्टिवा (Activa) में सवार होकर दोनों जहां माल उतरना है उसे दिखाने ले जा रहे थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। जिन्हें 08 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार करना बताया। दोनों आरोपी सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) स्थित एकता नगर (Ekta Nagar) बस्ती में रहते हैं। पुलिस ने एक्टिवा वाहन को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब (Illegal Liquor) के मामले में भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित पहली बार मुख्य आरोपियों को पकड़ने का काम किया गया है। इससे पूर्व सामने आए मामलों में आरोपियों के नामों का खुलासा भी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज में चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!