Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपए का माल समेटा

भोपाल। शहर के बाहरी इलाकों में स्थित थाना क्षेत्र काफी असुरक्षित हैं। इलाके बड़े और बल अपर्याप्त होने के कारण सुनियोजित पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही। जिसका फायदा शहर में सक्रिय चोर उठा रहे हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके का है। यहां जीएसटी एसपी के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपए का माल चोर समेट ले गए। पुलिस ने इस मामले को मीडिया से छुपाकर रखा था।
मकान सूना पाकर दिया वारदात को अंजाम
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार वारदात अवधपुरी में स्थित न्यू श्रीराम परिसर (New Shri Ram Parisar) में हुई। यहां नितिश वर्मा (Nitish Verma) का परिवार रहता है। वे जीएसटी (GST) में एसपी हैं। जबकि पत्नी प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) जीएसटी में ही इंस्पेक्टर हैं। प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उनकी विभाग की तरफ से भौंरी में स्थित एमपी पुलिस एकेडमी (MP Police Acadmy) में प्रशिक्षण कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने वे 30 अगस्त को वहां चली गई थी। पति नितिश वर्मा 3 सितंबर को ताला लगाकर उमरिया जिले चले गए थे। मकान सूना पाकर चोरों ने निशाना बनाया। चोरी का पता पड़ोसी रीमा सिंह ने प्रियंका गुप्ता को बताया। जिसके बाद वे थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। चोर घर में चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद सोने के कंगन, आठ नग पुरष अंगूठी, चार नग महिला अंगूठी, चांदी की पायल, नाक की लौंग, नथनी, छह घड़ियां समेत करीब तीन लाख रुपए का माल समेट ले गए। अवधपुरी थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 384/26 दर्ज करके कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगालने का काम शुरु कर दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।