Bhopal News: दो झपटमार के गिरफ्तार होने का पुलिस कर रही इंतजार

Share

Bhopal News: रक्षाबंधन से पूर्व महिला से पर्स झपटने वाला एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा,मोबाइल मिला लेकिन नकदी बरामद होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक झपटमार को भेापाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने दबोचा है। लेकिन, उसके संबंध में अभी खुलासा नहीं किया गया। दरअसल, उसके साथ दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हैं। तीनों आरोपियों ने रक्षाबंधन से पूर्व एक महिला का पर्स झपट लिया था।

बाजार जाते समय झपटा था पर्स

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार झपटमारी की घटना 26 अगस्त की दोपहर दो बजे माऊंट कार्मल स्कूल (Moun Carmel School) के पास हुई थी। पीड़िता 28 वर्षीय स्वाति परमार (Swai Parmar) थी। वह सीहोर जिले के बिलकिसगंज (Bilkisganj) में रहती है। पति अखिलेश परमार (Akhilesh Parmar) किसानी करते हैं। पीड़िता का मायका बागसेवनिया स्थित अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में हैं। वह पांच साल के बेटे के साथ घर से बाजार जाने निकली थी। उसके पास पर्स (Purse) था जिसमें नकदी साढ़े नौ हजार रुपए के अलावा मोबाइल (Mobile) रखा था। पुलिस ने झपटमारी के इस मामले में तीन दिन पहले आरोपी अजय वाल्मिकी (Ajay Walmiki) को गिरफ्तार कर लिया है। वह अरविंद विहार में बस्ती में रहता है। वारदात में बाइक (Bike) पर उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। आरोपी अजय वाल्मिकी से मोबाइल मिल गया है। लेकिन, बाकी रकम और बाइक अभी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच एसआई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) कर रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले में अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है। क्योंकि वह गुपचुप दो अन्य आरोपियों को दबोचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Land Fraud: भाई में फूट डालकर फर्जी तरीके से बिल्डर ने हथिया ली जमीन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!