Bhopal News: छोटे भाई ने पेट में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छोटे भाई ने किचन का चाकू उठाकर बड़े भाई के पेट में घोंप दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके का है। जिसमें वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। हमले के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

स्पीकर ना देने से हुआ था नाराज

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार हमला 30 अगसत की रात लगभग साढ़े सात बजे हुआ था। जिसमें जगदीश उईके पिता राजकुमार उईके उम्र 42 साल जख्मी है। उसके बाएं पेट के पास चाकू (Knife) लगा है। वह जनता क्वार्टर में रहता है और मजूदरी करता है। जगदीश उईके (Jagdish Uikey) ने बताया कि उसका छोटा भाई रवि उईके (Ravi Uikey) उसके पास आया। उसने मोबाइल पर लगने वाले स्पीकर (Speaker) को मांगा। जिसको देने से इंकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उग्र हो गया। आरोपी की पत्नी लक्ष्मी उईके (Laxmi Uikey) आई तो वह धमकाते हुए मौके से भाग गया। परिजनों ने खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां से पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 31 अगस्त को प्रकरण 779/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कंस्ट्रक्शन ऑफिस का ताला तोड़ा
Don`t copy text!