Bhopal Cyber Fraud: पांच रुपए भुगतान की लिंक भेजकर खाते से निकाले 74 हजार रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: सोशल मीडिया में प्रचारित फर्जी सीनियर सीटिजन कार्ड बनाने की आड़ में दिया वारदात को अंजाम,  दो व्यक्तियों के खाते से निकली एक लाख, 85 हजार रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान जालसाजी के अलग-अलग दो मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अवधपुरी और श्यामला हिल्स थाने में पहुंचे हैं। इससे पहले मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से की जा रही थी। दोनों घटनाओं में वरिष्ट नागरिक बनाने पांच रुपए और बिजली कंपनी का आईव्हीआरएस नंबर सुधारने तेरह रुपए की लिंक भेजी गई थी। सायबर क्राइम ने जिन खातों में रकम पहुंची है उन्हें फ्रीज करा दिया है।

वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनाने गुगल पर किया था सर्च

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार अशोक कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय सत्य प्रकाश वर्मा उम्र 61 साल सुरभि मोहिनी होम्स (Surbhi Mohini Homes) में रहते हैं। उन्होंने 25 अगस्त की सुबह 11 बजे सीनियर सीटिजन कार्ड बनाने गुगल पर सर्च किया। वहां दो नंबर मिले जिनमें संपर्क किया तो आरोपी राहुल नाम का व्यक्ति मिला। कार्ड की फीस पांच रुपए बताकर अशोक कुमार वर्मा (Ashok Kumar Verma) को लिंक भेजी। जिसके बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) के खाते से दो किस्त में 53 हजार रुपए फिर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाते से 21 हजार रुपए जालसाज ने निकाल लिए। भुगतान होने के बावजूद पेमेंट फेल्ड का मैसेज पीड़ित को आ रहा था। इस दौरान आरोपी उनके अन्य खातों का हवाला देकर जानकारी भरने के लिए बोल रहा था। पीड़ित ने बताया कि उनके दो ही खाते हैं। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन काट दिया। इसी तरह जालसाजी की दूसरी वारदात जावेद खान (Javed Khan) पिता हामिद खान उम्र 39 साल के साथ हुई। वे प्रोफेसर कॉलोनी (Professor Colony) में रहते हैं और जिम संचालक (GYM Operator) हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को उनके पास फोन आया था। आरोपी ने बोला कि बिल का भुगतान नहीं किया तो उनकी बिजली काट दी जाएगी। उसे अपडेट करने के नाम पर एक लिंक (Link) भेजी गई। जिसमें मांगी गई जानकारी भरने की भी तकनीक आरोपी ने बताई। आरोपी ने जानकारी भरकर तेरह रुपए का भुगतान करने बोला था। उनके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की जानकारी भरते ही खाते से एक लाख, 11 हजार, 513 रुपए निकल गए। दोनों मामलों में 31 अगस्त को पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 373/26-177/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमरे के भीतर मृत मिला युवक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!