Bhopal News: शादीशुदा महिला ने दर्ज कराई शिकायत, इंस्टाग्राम में हुई चैट पुलिस को सौंपी

भोपाल। डॉक्टर पर एक विवाहिता ने बदनाम करने और सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में भोपाल शहर (Bhopal News) की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपों को लेकर सोशल मीडिया से संबंधित कई सबूत भी पेश किए हैं।
आधी रात को करने लगे कॉल
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है जो कि अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहती हैं। परेशान करके बदनाम करने का आरोप डॉक्टर अनूप नाथ (Dr Anoop Nath) पर लगा है। पीड़िता ने चिकित्सक से अनंतश्री अस्पताल (Anantshree Hospita) में तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को नंबर दिया था। डॉक्टर अनूप नाथ कुछ दिन बीमारी को लेकर स्थिति जानने के बहाने बातचीत करने लगे। इसके बाद वह आधी रात को भी कॉल करने लगे। जिस कारण पीड़िता ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह पीड़िता के पति और देवर से उसके चरित्र को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे बातचीत करने का दावा करके बदनाम करने लगे। पीड़िता ने डॉक्टर को समझाते हुए डांटा भी था। इसके अलावा पति ने भी उन्हें समझाया था। जब वह नहीं सुधरा तो मामला 30 अगस्त को थाने में पहुंच गया। जिसमें जांच के बाद अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 437/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।